एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 'मेरी पार्टी धार्मिक राजनीति नहीं करती', अपना दल चीफ अनुप्रिया पटेल का दावा

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए मुसलमान अछूत नहीं हैं. 

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए मुसलमान अछूत नहीं हैं. सामाजिक न्याय के पक्ष में खड़ा रहने पर जोर देते हुए सोमवार को अपना दल को 'हिंदुत्व और इससे संबंधित सभी मुद्दों' से अलग किया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वैचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी से अलग है. 

मुस्लिम हमारी पार्टी के लिए अछूत नहीं

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मुस्लिम उम्मीदवार उनकी पार्टी के लिए अछूत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि 'हां, हम वैचारिक रूप से भाजपा से अलग हैं. लोग मुझसे हिंदुत्व और इससे जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछने की कोशिश कर रहे हैं. मैं उन सभी मुद्दों से खुद को अलग करती हूं और मेरी पार्टी धार्मिक राजनीति नहीं करती. हम सामाजिक न्याय के लिए खड़े हैं. यही हमारी विचारधारा है.'

अपना दल ने उतारा मुस्लिम उम्मीदवार

अनुप्रिया पटेल ने कहा, 'हमने हमेशा समाज में हाशिए पर पड़े वर्गों के लिए काम किया है, चाहे सड़कों पर हो या संसद में और यही हमारा दर्शन एवं संस्थापक सिद्धांत हैं और हम इसे बरकरार रखते हैं.' यूपी में पिछले तीन चुनावों 2014 और 2019 के आम चुनाव तथा 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सहयोगी रही है, इस बार अपना दल (एस) ने अपने पहले मुस्लिम उम्मीदवार की घोषणा की है. अपना दल ने कांग्रेस की दिग्गज नेता बेगम नूर बानो के पोते हैदर अली को अपना उम्मीदवार बनाया है. वह स्वार से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.

अनुप्रिया पटेल ने कही ये बात

अनुप्रिया ने कहा कि 'मुझे नहीं पता कि हर कोई एक उम्मीदवार को धर्म के नजरिए से क्यों देख रहा है. वह एक पढ़े-लिखे होनहार युवा हैं.' उन्होंने कहा कि जब पार्टी के संस्थापक सोनेलाल पटेल जीवित थे, उस समय मेरी पार्टी के पहले विधायक एक मुसलमान थे. जो कि प्रतापगढ़ सदर क्षेत्र से जीते थे और उनका नाम हाजी मुन्ना था. कई मुसलमान अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं इसलिए मेरी पार्टी के लिए मुसलमान अछूत नहीं और मैं उम्मीदवारों के धर्म को नहीं देखती.' इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि यूपी में जनता का रुझान उनके गठबंधन के पक्ष में है और बीजेपी के नेतृत्व में एक बार राज्य में सरकार बनेगी.  

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: अमित शाह का अखिलेश यादव पर हमला, आजम खान और मुख्तार अंसारी को जेल भेजने के नाम पर मांगा वोट

UP Election 2022: 'बीजेपी उनसे अलग ना हो तो वोट मत देना', राजनाथ सिंह का विपक्ष पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
FCRA बिल पर संसद में गरजे अखिलेश यादव, किया बड़ा दावा
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
अखिलेश के बाद डिंपल यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला जुबानी हमला, पूछा- किसका इंतजार कर रहे?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय
'अमित शाह जवाब दें बयान नहीं, फिर चलेगी संसद', संसद के गतिरोध पर बोले अजय राय

वीडियोज

Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget