एक्सप्लोरर

बाइक बोट घोटाला: कस्टमर लानेवालों को संजय भाटी देता था रेंज रोवर-जगुआर जैसी कारें

बाइक बोट घोटाले में संजय भाटी ने पुलिस रिमांड में कई राज खोले हैं। एसआईटी प्रमुख ने एबीपी गंगा से खास बातचीत में कई जानकारियां दी।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। एबीपी गंगा की खबर का असर सामने आया है। बाइक बोट घोटाले के मास्टर माइंड संजय भाटी और डायरेक्टर विजयपाल कसाना ने पुलिस रिमांड में कई राज खोले हैं। एबीपी गंगा ने इस घोटाले की जांच कर रही एसआईटी टीम के मुखिया आईपीएस विनीत जायसवाल से की एक्सक्लूसिव बातचीत की।

गौरतलब है कि बाइक बोट के मास्टर माइंड संजय भाटी ने लाखों लोगों से हजारों करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस ने संजय भाटी और उसके सहयोगी विजय पाल की पुलिस रिमांड ली। इस दौरान संजय भाटी ने कई राज खोले और काफी कुछ पुलिस के हाथ लगा। आपको बता दें कि पुलिस को पूछताछ में पता चला कि संजय ने लोगों को लुभाने के लिए कस्टमर लाने वालों को महंगी कारे गिफ्ट की और ये कारें एक दो नहीं बल्कि 170 से ज्यादा जगुआर, फॉर्चन्यूर और रेंजरोवर जैसी लग्जरी कारें लोगो को बांटी गई। पुलिस ने 35 लग्जरी कार, 104 बाइक और 5 बोरे जली हुई चेक बुक बरामद किये। साथ ही भरी मात्रा में जले हुए डेस्कटॉप व लैपटॉप बरामद किए। इतना ही नहीं पुलिस ने दस से ज्यादा खातों को भी सील किया। संजय भाटी ने लगभग 700 करोड़ रुपये कई खातों में ट्रांसफर किये।

एसआईटी टीम ने उन खातों की जांच की, जिनसे पैसा ट्रांसफर किया गया था। वही अबतक की जांच में पुलिस को 1500 करोड़ की ठगी का सबूत मिल चुका है और 1,17180 निवेशकों के नाम भी पता चले हैं जिनसे ठगी की गई थी। पुलिस अब संजय भाटी और उसके गुर्गों के मनी लांड्रिंग और साक्ष्य मिटने और गैंगगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने जा रही है। पुलिस को पूछताछ में ये भी पता चला है की बाइक बोट के नाम से उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अपना दफ्तर खोला था लेकिन ये दफ्तर सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए थे।

क्या था ये घोटाला बता दें कि बाइक बोट कंपनी के खिलाफ दादरी कोतवाली में 33 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। इनका जाल देश के कई हिस्सों में फैला था। बाइक बोट स्कीम में हर महीने निवेशकों को मोटी कमाई का लालच दिया जाता था। इस स्कीम की शुरुआत करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। इस स्कीम में बाइक टैक्सी लगवाने पर हर महीने मोटी रकम का लालच दिया जाता था। इसके लिए प्रति व्यक्ति से एक बाइक लगवाने के नाम पर 62,100 रुपये लिये जाते थे और बदले में 12 महीनों तक हर महीने 9765 रुपये उसके खाते में डाले जाते थे। इतना ही नहीं, इस रकम को साल भर में दोगुना करने का लालच भी दिया जाता था। स्कीम के लालच में आकर हजारों लोगों ने इसमें निवेश किया, लेकिन करीब तीन महीने से निवेशकों को उनकी रकम नहीं मिली।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget