एक्सप्लोरर

बिजनौर में टला बड़ा ट्रेन हादसा, चलते-चलते गंगा सतलुज एक्सप्रेस के डिब्बे इंजन से हुए अलग

Bijnor Train Accident: बिजनौर में आज सुबह करीब चार बजे कुछ तकनीकी समस्या के कारण धनबाद जा रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन से अलग हो गईं और पीछ रह गईं.

Bijnor Ganga Sutlej Express Train Derail: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रविवार (25 अगस्त) को धनबाद जा रही गंगा सतलुज एक्सप्रेस ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन से अलग हो गईं और पीछे रह गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने पत्रकारों को बताया, ‘‘सुबह करीब चार बजे कुछ तकनीकी समस्या के कारण धनबाद जा रही एक ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन और अन्य बोगियों से अलग हो गईं.’’

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि ट्रेन को स्योहारा रेलवे स्टेशन पर रोका गया है. अधिकारी ने बताया कि किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है. अधिकारी ने कहा, ‘‘रेलवे अधिकारी मौके पर हैं और ट्रेन जल्द ही अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी.’’ रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब दो स्लीपर बोगियों के बीच ‘कपलिंग’ (बोगियों को एक-दूसरे से जोड़ने वाला उपकरण) अलग हो गई. कपलिंग को ठीक कर दिया गया और ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई.

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए की गई बस की व्यवस्था

इस बीच, स्थानीय पुलिस और रेलवे प्रशासन ने ट्रेन में यात्रा कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के 200 से अधिक अभ्यर्थियों के लिए तीन बसों की व्यवस्था की. अभ्यर्थियों को उनके संबंधित परीक्षा केंद्रों पर भेजा गया. गंगा सतलुज एक्सप्रेस पंजाब के फिरोजपुर और झारखंड के धनबाद के बीच चलती है.

हादसे में जानमाल की नहीं हुई कोई क्षति 

गंगा सतलुज एक्सप्रेस झारखंड के धनबाद की तरफ जा रही थी. बिजनौर जिले में ट्रेन अचानक डिरेल हो गई और इसके कुछ कोच इंजन से अलग हो गए और वह पीछे रह गए. इस हादसे में किसी भी प्रकार के जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है. न ही किसी के घायल होने की सूचना है. 

ये भी पढ़ें: ट्रैफिक पुलिस का अजीब कारनामा! घर पर खड़ी थी कार, हेलमेट नहीं लगाने का काट दिया चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget