एक्सप्लोरर

UP Election: बिजनौर में तंबू लगाकर स्ट्रॉन्ग रूम के सामने जमे सपा कार्यकर्ता, EVM की कर रहे हैं निगरानी

UP Election 2022: बिजनौर में सपा कार्यकर्ता स्ट्रॉन्ग रूम के सामने टैंट लगाकर जमे हुए हैं और ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं. उनका कहना है कि 14 फरवरी के बाद से ही वो यहां बैठे हैं.

UP Election 2022: यूपी के बिजनौर में 8 विधानसभा सीट आती हैं, इन सभी सीटों पर सपा के 8 उम्मीदवारों ने आज यहां के डीएम से मुलाकात की और निष्पक्ष तरीके से वोटों की गिनती कराने की अपील की. सपा उम्मीदवारों के मांग पर जवाब देते हुए डीएम और एसपी ने सभी राजनीतिक दलों को आश्वस्त किया और कहा कि मतगणना पूरे तरीके से निष्पक्ष और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी. दरअसल बिजनौर में सपा कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर ही टैंट लगाकर बैठे हैं. उनका कहना है कि वो ईवीएम की निगरानी के लिए यहां बैठे हैं.  

सपा कार्यकर्ताओं ने लगाया तंबू

बिजनौर में नजीबाबाद रोड पर बने वेयरहाउस में स्ट्रॉन्ग बनाया गया है. यहां पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान संपन्न हुए थे जिसके बाद से ही समाजवादी कार्यकर्ताओं ने वेयर हाउस के सामने अपना डेरा जमा लिया. ये कार्यकर्ता टैंट लगाकर यहां पर ईवीएम की निगरानी कर रहे हैं. उनका कहना है कि वोटों की गिनती के समय कोई गड़बड़ी न हो इसलिए वो यहां पर पिछले कई दिनों से जमे हुए हैं. बिजनौर में भी सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी. प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है.

मतगणना के लिए प्रशासन भी तैयार

बिजनौर में वोटों की गिनती की तैयारी के बारे में बताते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि हमारी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मतगणना स्थल पर चार कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की और स्थानीय पुलिस को मतगणना स्थल पर लगाया गया है. किसी भी तरीके की कोई चूक ना हो इसके लिए सीसीटीवी फुटेज व कैमरा के माध्यम से मतगणना स्थल पर नजर रखी जाएगी. कहीं भी अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा मतगणना स्थल पर कोई भी गड़बड़ी या अफवाह फैलाने की कोशिश हुई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मतगणना स्थल पर ऑब्जर्वर द्वारा भी वोटों की गिनती पर नजर रखी जाएगी.
 
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget