एक्सप्लोरर

Bijnor: वॉशरूम जाने की इजाजत न मिलने पर छात्र से क्लास में हो गया पेशाब, टीचर ने बेरहमी से की पिटाई

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने आठवीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करने के आरोप में एक टीचर को अरेस्ट किया है. टीचर के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है.

UP News: बिजनौर (Bijnor) में एक टीचर ने आठवी क्लास के दलित छात्र के साथ अमानवीयता की हदें पार कर दीं. छात्र ने वॉशरूम जाने की इजाजत मांगी तो उसे नहीं जाने दिया. प्रेशर की वजह से उसे क्लास में पेशाब हो गया तो टीचर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. छात्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. टीचर पर बच्चे के साथ जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने के भी आरोप लगे है. 

छात्र की हालत देख कॉलेज से भागा टीचर

पीड़ित छात्र के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज लिया है. पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है.  बिजनौर के रसूलपुर नंगला के जवाहर इंटर कॉलेज में हरेंद्र नाम का टीचर पढ़ाता है. यहां आठवीं क्लास के छात्र ने जब टीचर से वॉशरूम जाने की इजाजत मांगी तो हरेंद्र ने उसे कमरे से बाहर न जाने को कहा. इस वजह से क्लास रूम में छात्र को पेशाब हो गया, इससे आग बबूला टीचर ने छात्र को पीटना शुरू कर दिया. छात्र की हालत बिगड़ती देख टीचर भाग खड़ा हुआ.

Raebareli News: रायबरेली एम्स का निरीक्षण करने पहुंचे थे मंत्री जितिन प्रसाद, महिला ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

कॉलेज ने टीचर को दिखाया बाहर का रास्ता

पीड़ित छात्र के परिजनों ने अपने बेटे को सीएचसी में भर्ती करा दिया है. साथ ही छात्र के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की. परिजनों का आरोप है कि छात्र की पिटाई के बाद दलित होने को लेकर उसे खूब लानत दी गई. पुलिस ने आरोपी टीचर हरेंद्र को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. कॉलेज प्रबंधक ने आरोपी टीचर की करतूत के बाद उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है. एसपी देहात राम अर्जुन ने बताया जवाहर इंटर कॉलेज नगला का मामला है. अध्यापक द्वारा छात्र को मारने-पीटने का मामला सामने आया है. जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की बात सामने आई. थाना चांदपुर में मारपीट और जाति सूचक शब्दों के इस्तेमाल के तहत एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. टीचर से पूछताछ की जा रही है. मामले की छानबीन की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand News: पिरान कलियर दरगाह पर दिए विवादित बयान से पलटे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स, अब कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget