एक्सप्लोरर

व्योमिका सिंह की जाति को लेकर रामगोपाल यादव के बयान पर भड़के भूपेंद्र चौधरी, कहा- 'अखिलेश यादव को इस...'

Vyomika Singh Caste: भूपेंद्र चौधरी ने रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका बयान दुखद है. सेना की कोई जाति और धर्म नहीं होता है. सेना का धर्म, सेना का कर्तव्य सिर्फ देश की रक्षा करना होता है.

Vyomika Singh Caste Controversy: विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बयान पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने रामगोपाल यादव के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारियों को जाति में बांटना एकदम गलत है. आज पूरा देश सेना के साथ खड़ा है. अखिलेश यादव को इस मामले पर अपना रुख साफ करना चाहिए. 

भूपेंद्र चौधरी ने रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जो बयान दिया वह दुखद है. क्योंकि सेना की कोई जाति और धर्म नहीं होता है. सेना का धर्म, सेना का कर्तव्य सिर्फ देश की रक्षा करना होता है. सेना के जवानों को, सेना के अधिकारियों को जाति और धर्म में बांटना पूरी तरह से गलत है और मेरी सलाह है कि रामगोपाल यादव एक सीनियर लीडर है उन्हें ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए. 

'अखिलेश यादव साफ करें रुख'
बीजेपी प्रदेशअध्यक्ष ने आगे का कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रामगोपाल यादव के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए कि आखिरकार वह इस बयान का समर्थन करते हैं या नहीं? क्योंकि, रामगोपाल यादव का बयान ऐसे मौके पर आया है, जब ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया और उन आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. जिन्होंने हमारी माता और बहनों के सिंदूर उजाड़ने का काम किया था और ऐसे में उन अधिकारियों को जवानों को जातियों में बांटना पूरी तरह से गलत है क्योंकि आज पूरा देश सेना के साथ खड़ा है.

बता दें कि रामगोपाल यादव ने मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद सियासी घमासान मच गया है. बीजेपी के तमाम नेताओं ने इस बयान को लेकर समाजवादी पार्टी को घेरने की कोशिश की है. मुरादाबाद में तो वीएचपी ने उनके खिलाफ मुकदमा तक दर्ज कराया है. 

यूपी में सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सभी 75 जिलों में लागू होगा ये सिस्टम, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget