एक्सप्लोरर

UP Politics: मायावती के भतीजे आकाश आनंद के बयान पर चंद्रशेखर आजाद की पहली प्रतिक्रिया, कही हैरान करने वाली बात

Bhim Army Chief News: हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को पहचानने से इनकार किया था. जिस पर चंद्रशेखर ने कहा कि वह मायावती का सम्मान करते हैं.

Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad News: हाल ही में मध्य प्रदेश में अपने एक कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को पहचानने से इंकार करते हुए उनकी बेइज्जती तक कर दी थी. जिसे लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति काफी गरमा गई और चंद्रशेखर के समर्थक काफी नाराज नजर आए और उन्होंने इसका विरोध भी किया. फिलहाल अब इस पर बोलते हुए चंद्रशेखर आजाद ने साफ कर दिया है कि वह अभी भी मायावती का सम्मान करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने आकाश आनंद को नौसिखिया बताया है.

दरअसल, चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 'मायावती ने बहुजन समाज के लिए काफी काम किया है. मैं उनका कल भी सम्मान करता था, आज भी करता हूं. किसी नौसिखिए के कारण मेरे मन में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं हो सकती है.' चंद्रशेखर ने आगे कहा कि मायावती ने उनके समाज के लिए जितना संघर्ष किया है, वह उसे हमेशा याद रखेंगे.

मायावती का करता हूं सम्मान- आजाद

चंद्रशेखर आजाद इससे पहले भी कई मौकों पर बसपा प्रमुख मायावती की तारीफ करते नजर आए हैं. वह मायावती को अपना राजनीतिक गुरू बताते हैं. वहीं मायावती के भतीजे की ओर से दिए गए विवादास्पद बयान पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक बार फिर से मायावती के प्रति अपने सम्मान को जाहिर करते हुए बहुजन समाज को अपने पाले में रखा हुआ है.

आकाश ने की थी बेइज्जती

बता दें कि मध्य प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पैदल मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस दौरान जब उनसे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को चुनौती के तौर पर देखने को सवाल किया गया. तो उन्होंने चंद्रशेखर को पहचानने से इनकार करते हुए उनकी बेइज्जती करते हुए कहा, 'कौन भीम आर्मी, हम नहीं जानते ऐसी किसी चीज को. ऐसे छोटे-मोटे लोगों के लिए हमारे पास समय नहीं है. हमारी अपनी जनता इतनी है, इतने लोग हैं जिनके लिए हमें काम करने की जरुरत है और हम अपना काम कर रहे हैं.'

यह भी पढ़ें-

Varanasi News: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का जलवा! UP में पर्यटकों की पहली पसंद, जानें आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget