एक्सप्लोरर

Bhadohi News: ऑटो और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर

Bhadohi Road Accident: ऑटो में सवार 5 लोग जैसे ही सिंहपुर गांव के पास पहुंचे, ज्ञानपुर से गोपीगंज की तरफ जा रहे ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई. ऑटो में सवार 5 लोगों में से 3 की मौत हो गई.

Uttar Pradesh News: यूपी के भदोही जनपद में देर रात ट्रैक्टर और ऑटो की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो घायल लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. एएसपी राजेश भारती ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद ट्रैक्टर को मौके से थाने लाया गया है. फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

बता दें कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भदोही ज्ञानपुर मार्ग पर सिंहपुर गांव के पास करीब रात 9 बजे गोपीगंज से ज्ञानपुर की ओर जा रही ऑटो में सवार 5 लोग जैसे ही सिंहपुर गांव के पास पहुंचे तभी ज्ञानपुर से गोपीगंज की तरफ जा रही ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में ऑटो में सवार 5 लोगों में से 3 की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस ने मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे से हुई मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं आसपास के लोगों में भी माहौल गमगीन रहा. 

एएसपी ने क्या बताया
भदोही के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि, घटना में सुनील कुमार पांडे निवासी सिंहपुर, तनु श्रीवास्तव निवासी पुरानी बाजार ज्ञानपुर और डूडा विभाग में चपरासी पद पर तैनात मुरलीधर दुबे की मौत हो गई है और 2 की हालत गंभीर है. घायलों को इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है. एएसपी भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही ट्रैक्टर चालक की देखी जा रही है. वह हादसा होते ही मौके से फरार हो गया. उसकी पहचान कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. ट्रैक्टर को स्थानीय पुलिस थाने ले गई है. इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Rahul Gandhi News: आवास खाली करने के बाद क्या यहां रहेंगे राहुल गांधी? घर के बाहर लगा नेम प्लेट

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
Chamoli Tunnel Accident Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget