एक्सप्लोरर

यूपी की लखपति दीदी संतोषी को बुलाया था दिल्ली, लाल किले पर PM मोदी संग आजादी का मनाया जश्न

Bhadohi News: संतोषी देवी भदोही के ज्ञानपुर ब्लॉक के लक्ष्मणपट्टी गांव की रहने वाली हैं. एक साल पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से डेढ़ लाख का ऋण लेकर उन्होंने साड़ी का व्यवसाय शुरू किया.

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद की ग्रामीण महिला संतोषी देवी, जो अब लखपति दीदी के नाम से मशहूर हैं. उन्होंने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लिया. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धरती का भगवान बताते हुए अपनी खुशी जाहिर की. संतोषी जोकि महज इंटर पास हैं. गरीबी से निकलकर बिजनेस वुमन बनने का सफर तय किया और अपनी मेहनत से दर्जनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया.

बता दें कि संतोषी देवी भदोही के ज्ञानपुर ब्लॉक के लक्ष्मणपट्टी गांव की रहने वाली हैं. एक साल पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से डेढ़ लाख का ऋण लेकर उन्होंने साड़ी का व्यवसाय शुरू किया. बाद में टेंट हाउस और सब्जी विक्रेता का काम भी जोड़ा. आज वे अनन्या आजीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव हैं, जिसमें 14 महिलाएं कृषि, सब्जी बिक्री और पशुपालन से जुड़कर आत्मनिर्भर हुईं. उनकी मेहनत को देखते हुए भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश की 14 लखपति दीदियों में संतोषी को चुना.

लाल किले पर विशेष अनुभव

ABP न्यूज़ से टेलीफोनिक बातचीत में संतोषी ने कहा कि हम लोग छोटे गांव से हैं, जहां कभी तहसील या जिला मुख्यालय पर बुलावा नहीं आया. लाल किले पर तिरंगा और पीएम मोदी को लाइव देखना सपने जैसा है. इस मौके पर उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत को सफलता का राज बताया. लाल किले पर विशेष अतिथि के रूप में शामिल होना उनके लिए गर्व का पल था, जो ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गया.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का योगदान

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 13 अगस्त को लखनऊ से 14 लखपति दीदियों को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली रवाना किया. इसमें संतोषी के साथ आरती को भी बुलाया गया, लेकिन आरती शामिल नहीं हुईं. मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति का आगे बढ़ना राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है. यह पहल ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है.

भविष्य की उम्मीदें

संतोषी की सफलता से भदोही और आसपास के गांवों में उत्साह है. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी कहानी अन्य महिलाओं को प्रेरित करेगी. सरकार की लखपति दीदी योजना से हजारों महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, और संतोषी इसका जीवंत उदाहरण हैं. स्थानीय प्रशासन ने उनकी उपलब्धि को सेलिब्रेट करने की योजना बनाई है.

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget