एक्सप्लोरर

यूपी में सड़क चौड़ीकरण के क्रेडिट पर भिड़े BJP- निषाद पार्टी के MLA, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

Bhadohi MLAs Viral Post: भदोही जिले की औराई और ज्ञानपुर विधानसभा के विधायकों की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस पोस्ट पर प्रदेश के विपक्षी दलों ने भी चुटकी लेनी शुरू कर दी है.

Bhadohi News Today: उत्तर प्रदेश के भदोही के दो विधायकों में विकास कार्यों का क्रेडिट लेने की होड़ लगी हुई है. दोनों विधायकों ने अपने- अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जनपद में सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास होने पर दावा कर रहे हैं कि उनके कहने पर धन का आवंटन हुआ है. 

इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य मार्ग के सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है, साथ ही उसके क्रियान्वन के लिए भी धन आवंटित कर दिया है. जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के विधायकों में रार छिड़ गई है.

क्रेडिट लेने की लगी होड़
पूरा मामला भदोही जनपद के राज्य मार्ग संख्या 87 का है, जहां वाराणसी से भदोही गोपीगंज में 14.230 किलोमीटर लंबे सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए योगी सरकार ने 2025 फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में धन आवंटित कर दिया है. 

जिसको लेकर बीजेपी के पूर्व मंत्री विधायक दीनानाथ भास्कर और निषाद पार्टी के बैनर से पहली बार विधायक बने विपुल दुबे फेसबुक पर क्रेडिट लेने की जंग छिड़ गई है. फेसबुक पर दोनों ही विधायक दावा कर रहे हैं कि उनके प्रस्तताव पर सड़क चौड़कीकरण और सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हुआ है, इसके लिए दोनों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया.

निषाद पार्टी के MLA ने क्या कहा?
ज्ञानपुर विधानसभा से निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, "मेरे प्रस्ताव पर राज्य राज्यमार्गों के चौड़ीकरण एंव सुदृढ़ीकरण के नए कार्यों के लिए एकमुश्त व्यवस्था योजनांतर्गत विधानसभा ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-भदोही-गोपीगंज मार्ग राज्यमार्ग निर्माण हेतु लगभग 34 करोड़ 41 लाख 48 हजार की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय से बहुत बहुत आभार." इसके साथ उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ खिंची हुई तस्वीर और प्रस्ताव पास की एक कॉपी पोस्ट की है.

बीजेपी विधायक ने किया ये दावा
औराई विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी विधायक और पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर ने भी अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखा है. जिसमें उन्होंने दावा किया कि "मेरे अनुरोध पत्र पर मुख्यमंत्री ने भदोही से ज्ञानपुर रोड का सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करता हूं. निषाद पार्टी के विधायक की तरह दीनानाथ भास्कर ने भी मुख्यमंत्री के साथ ली गई तस्वीर और प्रस्ताव पास करने की कॉपी के साथ एक चिट्ठी पोस्ट की है. 

विपक्षी दल ले रहे हैं चुटकी
ज्ञानपुर विधानसभा से विधायक विपुल दुबे और औराई विधानसभा से बीजेपी विधायक दीनानाथ भास्कर में क्रेडिट लेने की छिड़ी जंग जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसके विपक्षी दल जिनमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के नेता चुटकी ले रहे है. चर्चा यह भी है कि सड़कों के विकास की मांग बीजेपी विधायक ने ही की थी.

ये भी पढ़ें: '500 रुपये लेकर चरस गांजा पीकर...', जान से मारने की धमकी मिलने पर बोले अरविंद राजभर

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget