एक्सप्लोरर

सीएम योगी के दरबार तक पहुंचा भदोही प्रिंसिपल हत्याकांड का मामला, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Bhadohi News: भदोही में प्रिंसिपल हत्याकांड में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है. इस बीच एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली.

Bhadohi News: भदोही में बीते दिनों प्रिंसिपल योगेन्द्र बहादुर सिंह की हत्या मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है. अपराधियों को पकड़ना तो दूर अब तक एक सुराग तक नहीं मिला पाया है जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं अब ये मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के दफ्तर तक पहुंचने से हड़कंप मच गया है. पुलिस महानिरीक्षक खुद पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं. इस हत्याकांड के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. 

दरअसल भदोही कोतवाली थाना क्षेत्र के बसावनपुर अमरौली में बीते सोमवार को दो बदमाशों ने इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. ये स्कूल बीजेपी के काशी प्रांतिक क्षेत्रीय मंत्री आशीष सिंह बघेल का है. आरोपियों ने दिन दहाड़े कई राउंड फ़ायरिंग करते हुए उनकी निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गए. मामला बढ़ने के बाद खुद एडीजी पीयूष मोर्डिया ने घटना स्थल का दौरा किया है. 

उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रिंसिपल के परिवार के घरेलू और अन्य झगड़ों के साथ सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर की जा रही है. जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा और आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे. वहीं बीजेपी नेता आशीष ने इस घटना को निंदनीय बताया और कहा कि अपराधी कोई भी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड की पूरी रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यालय तक पहुंच गई है. 

एडीजी ने किया घटना स्थल का दौरा
एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि हम सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रहे है, जिसमें परिवारिक रंजिश सहित पूर्व के भी मामलों की भी जांच कर रहे है. एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों सहित कई टीमें बनाई गई हैं. जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा. मृतक प्रिंसिपल को घर से कुछ दूरी पर गोली मारी गई थी, शायद किसी प्रकार का कोई विवाद रहा होगा. 

भदोही प्रिंसिपल हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी है. घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद जनपद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं. इस घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है उससे साफ है कि अपराधियों ने बड़ी बारीकी से प्रिंसिपल के आवास से लेकर घटना स्थल और वहां से निकल जाने की रूप रेखा पहले ही तैयार कर ली थी.

मोहन भागवत से CM योगी की मुलाकात के कई मायने, हार्ड हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के एजेंडे पर फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget