एक्सप्लोरर

UP News: भदोही में एक तरफ पेड़ लगाने की मुहिम तो दूसरी तरफ काटे गए हरे-भरे पेड़, जानें पूरा मामला

Bhadohi News: भदोही जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक तरफ सरकार द्वारा पेड़ लगाने की मुहिम चलाई जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ कई हरे-भरे पेड़ों का काट दिया गया है.

जहां पूरा भारत "एक पेड़ माँ के नाम -पार्ट 2" में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौध रोपण कर नया कीर्तिमान बनाया है. वहीं भदोही के प्रभारी मंत्री के मौजूदगी में पुलिस लाइन के सामने राजकीय इण्टर कॉलेज में दर्जनों हरे भरे पेड़ काट इस मुहिम को पलीता लगा दिया है. स्कूल की शोभा खराब कर रहे पेड़ों के काटे जाने के सवाल पर मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पेड़ काटने की बात कहीं से नहीं आई है लेकिन कहीं ऐसा हुआ है तो उसे देखा जाएगा

भदोही जनपद में विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2025) के अवसर पर इस माह 'एक पेड़ माँ के नाम' पार्ट-2 में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पौधरोपण कर विशेष अभियान की शुरुआत की है. वहीं पर्यावरण को हरा-भरा रखने और पर्यावरण को बेहतर बनाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई पहल का यह दूसरा चरण है. उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा उर्फ एके शर्मा ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना चाहिए. इसीलिए हम भी औराई विधानसभा के मल्लूपुर ग्राम सभा में पौधा लगाने आए हैं और इस योगदान में भदोही जनपद ने 13 लाख 41 हजार 701 पौधरोपण कर मिशाल पेश की है. प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिसने भी पेड़ काटे है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

भदोही जनपद के प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में रिकार्ड एक दिन में 37 करोड़ पौधे रोपित कर रिकॉर्ड बनाया गया है. सृष्टि को बचाने के लिये ही पौधा लगा सेवा कर रहे हैं. मैंने पीपल का पौधा लगाया जो ऑक्सीजन देने वाला सबसे बढ़िया पेड़ है और इसकी पौराणिक कथाओं में भी वर्णन है. वहीं पत्रकारों के सवाल की प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी व आप खुद पेड़ लगा रहे है लेकिन आपके मौजूदगी में हरे भरे पेड़ काट इस अभियान को पलीता लगा देने पर कहा कि ऐसी बात नहीं है लेकिन कहीं किसी ने पेड़ काटा है तो उसे देखा जायेगा और कार्रवाई की जाएगी.

ये लोग रहे मौजूद

वहीं इस मौके पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नोडल अधिकारी बनाये गये राज्य सड़क परिवहन निगम (Uttar Pradesh State Road Transport Corporation -UPSRTC) के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने भदोही के मल्लुपुर, खेमईपुर में माँ के नाम पौधरोपण किया है. इस मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात, पूर्व मंत्री व् विधायक औराई दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, एमएलसी प्रतिनिधि संजय सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, SCST आयोग के सदस्य मिठाई लाल निषाद सहित जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक व् मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल, वन विभाग के अधिकारी विवेक यादव ने सामूहिक रूप से कहा कि वृक्षारोपण करने से पर्यावरण, पशु पक्षी और मानव जीवन के साथ साथ अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण है.

BJP जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया

ज्ञात हो कि एक पेड़ माँ के नाम पर प्रदेश के तमाम मंत्री कई विभागों और आयोग के उपाध्यक्ष सदस्य सहित जनपद के सभी पूर्व व मौजूदा चेयरमैन विधायक सहित पार्टी नेता गण मौजूद रहे लेकिन बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी को इस भव्य कार्यक्रम में बुलाया ही नहीं गया. जब इस बाबत उनसे बात करी गई तो उन्होंने कहा कि मुझे किसी ने बुलाया ही नहीं था तो मैं कैसे जाता क्या मैं प्रोटोकॉल में नहीं आता. जब सबको निमंत्रण दिया गया तो मुझे क्यों नहीं दिया गया. अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि इन सबके बावजूद हमने अपने और अपने विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर सैकड़ों पौधरोपण किए हैं.

जानें कहां-कहां कितने पौधे रोपित किए

भदोही जनपद के विभिन्न स्थानों पर "एक पेड़ माँ के नाम -पार्ट 2" 2025 के तहत वन विभाग नोडल विभाग के रूप में 300000, पर्यावरण विभाग 45000, ग्राम विकास विभाग 585000, आवास विकास विभाग बीड़ा 7800, लोक निर्माण विभाग 7600, नगर विकास विभाग 19900, जल निगम 4800, रेशम विभाग 19000, कृषि विभाग 168700, पशुपालन विभाग 4200, सहकारिता विभाग 3000, उद्योग विभाग 8800, माध्यमिक शिक्षा विभाग 8900, सिंचाई विभाग (नहर) 9800, बेसिक शिक्षा 6000, श्रम विभाग 2800, परिवहन 2100, उद्यान विभाग 66000, पुलिस विभाग 9000, स्वास्थ्य विभाग 5000, उच्च शिक्षा 10800, ऊर्जा विभाग 2500, राजस्व विभाग 45000 सहित आमजनों द्वारा भी जिले में रुद्राक्ष और सिंदूर के साथ जामुन, आम, अमरूद, पीपल, पाकड़, बरगद, आंवला, नीम, शीशम, अर्जुन, सेमल, कांजी आदि प्रजाति के पौधे रोपित किए गए हैं.

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित ब्राह्मण, धर्मेंद्र यादव का बयान
यूपी में ब्राह्मण CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित, धर्मेंद्र यादव का बयान
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
दीपिका पादुकोण के मैटरनिटी ब्रेक से नहीं रुकेगी Raaka की शूटिंग, जानें मेकर्स का मास्टर प्लान
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget