एक्सप्लोरर

Bhadohi News: भदोही में नाबालिग रेप पीड़िता का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीसरी बार भेजा गया जेल

Bhadohi Crime: पुलिस के मुताबिक पीड़िता जब 15 साल की थी तब उसके साथ रेप के आरोप में पहली बार आरोपी गोलू को जेल भेजा गया था, जेल से आने के बाद उसने फिर बाहर आकर उसके पिता को धमकी दी.

Bhadohi Crime News: उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) जिले की चौरी थाने की पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. वहीं पीड़िता को नारी निकेतन भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार पीड़िता के मामले में दबंग आरोपी को तीसरी बार जेल भेजा गया है.

चौरी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी गोलू (23) ने दो अप्रैल को 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया जिसके खिलाफ किशोरी के पिता ने सात अप्रैल को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्‍होंने बताया कि गोलू के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लगातार दबिश दी गयी और शनिवार को उसे कंधिया फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बरामद कर उसे नारी निकेतन भेज दिया.

आरोपी के खिलाफ तीसरी बार मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार नाबालिग किशोरी के मामले में गोलू के खिलाफ तीसरी बार प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चौरी पुलिस ने कहा कि किशोरी जब 15 वर्ष की थी, तब उसके साथ बलात्‍कार के आरोप में गोलू के खिलाफ पहली बार 19 अक्टूबर, 2021 को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था. उन्‍होंने बताया कि डेढ़ साल जेल में बंद रहने के बाद आरोपी रिहा हुआ था और जेल से छूटने के बाद उसने 25 मार्च 2023 को किशोरी के पिता को मुकदमा वापस लेने की धमकी दी और विवाद बढ़ने पर मारपीट कर घायल कर दिया.

पुलिस ने बताया कि मारपीट के मामले में धारा 323 ,504 ,506 के तहत मामला दर्ज कर गोलू को 27 मार्च, 2023 को गिरफ्तार कर पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद वह दो अप्रैल को किशोरी को अपहृत कर ले गया. इसके बाद उसके खिलाफ किशोरी के पिता ने तीसरी बार प्राथमिकी दर्ज करायी.

एसएचओ ने बताया कि शनिवार को आरोपी दबंग युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और नाबालिग किशोरी को बरामद कर उसे नारी निकेतन भेजते हुए आरोपी के खिलाफ अपहरण के अलावा बलात्कार ,मारपीट की धाराओं की वृद्धि करते हुए उसे अदालत में पेश कर तीसरी बार जेल भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें- UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में कौन-सी सीट है आरक्षित, जानिए आपके यहां कब है नामांकन और वोटिंग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget