एक्सप्लोरर

Bhadohi News: सावधान! आपके बैंक चेक का भी बन सकता है क्लोन, भदोही में पकड़ा गया गिरोह, एचडीएफसी बैंक के चेक का बनाया था क्लोन

Bhadohi News: भदोही पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो चेक का क्लोन बनाकर खाते से पैसे निकाल लेता है. ये गिरफ्तारी तब हुई जब वे हिमाचल के एक मंदिर के खाते में पैसे निकालने की कोशिश में थे.

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो बैंक के चेक का क्लोन बनाकर पैसे निकाल लिया करते थे. भदोही जिले की पुलिस ने इस गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक ये लोग हिमाचल प्रदेश के 'बाबा बालक नाथ टेंपल' नामक ट्रस्ट के एचडीएफसी बैंक के खाते का 2 करोड़ 40 लाख रुपये के असली चेक का क्लोन बनाकर भदोही में क्लीयरेंस के लिए लगाया था. इस गिरोह के 2 लोग अभी फरार हैं.  

बैंक कर्मचारियों की सक्रियता से रुकी करोड़ों की लूट

इस गिरोह को कहीं से जानकारी मिली कि हिमाचल प्रदेश में स्थित बाबा बालक नाथ ट्रस्ट के एचडीएफसी बैंक के खाते में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा हैं. इसकी जानकारी मिलते ही पूर्वांचल के इन ठगों ने एचडीएफसी बैंक का क्लोन चेक तैयार किया. उन्होंने दो करोड़ 40 लाख रुपए का क्लोन किया हुआ चेक एचडीएफसी बैंक के भदोही ब्रांच में जमा कराया. बैंक अधिकारियों ने इतनी बड़ी रकम को क्लीयरेंस करने के पहले जांच की. इस दौरान उन्होंने कुछ संदेह हुआ. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस मामले की जांच भदोही पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई. पुलिस की जांच में पता चला कि यह चेक क्लोन किया हुआ है.

MP News: शेयर मार्केट का लालच देकर ठगी का शिकार बनाने वाली गैंग का पर्दाफाश, ऐसे देते थे लोगों को झांसा

भदोही के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि प्रयागराज निवासी विक्की पांडेय ने यह चेक मिर्जापुर निवासी खुशनुद खान को दिया था. उसके बाद ठगों ने इस चेक के माध्यम से करोड़ों रुपया ट्रस्ट के खाते से भुनाने का प्रयास शुरू किया. गैंग के एक सदस्य ने भदोही के एक कालीन कारोबारी से मुलाकात की. ठगों ने व्यापारी से कहा कि एक पार्टी उनसे कालीन खरीदना चाहती है. वह आपके खाते में एक चेक के जरिए रुपए भेजेगी. 

बैंक में जब क्लोन किया हुआ चेक क्लीयरेंस के लिए गया तो बैंक कर्मचारियों ने कालीन कारोबारी से संपर्क किया. बैंक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि 2 करोड़ 40 लाख रुपया उसके खाते में ट्रांसफर करने के लिए चेक लगाया गया है. इस पर व्यापारी को शक हुआ कि बिना कालीन का सैंपल और मोलभाव किए कोई कैसे करोड़ों का माल खरीद सकता है. पुलिस ने इन सभी बिंदुओं को जोड़कर जांच की. मामला पकड़ में आने पर पुलिस ने गैंग के सरगना खुशनुद खान समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया. इस गिरोह के अन्य दो आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पकड़े गए इन लोगों के पास बाबा बालक नाथ टैंपल ट्रस्ट का एक क्लोन किया हुआ ब्लैंक चेक भी बरामद हुआ है. पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार का नकद इनाम देने की घोषणा की है.

WhatsApp Hackers: व्हाट्सएप अपडेट के नाम पर आ रहे मैसेज से हो जाएं सावधान, नहीं तो आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget