एक्सप्लोरर

भदोही में शख्स ने छांगुर पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप, कहा- मेरी 2 बेटियों को...

भदोही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिसंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक लखनऊ में काम करने के बाद, राय बिना धर्म परिवर्तन किए भदोही लौट आया और अपने बच्चों के संरक्षण के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की.

उत्तर प्रदेश स्थित भदोही के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि ‘छांगुर' ने इस्लाम धर्म अपनाने के वास्ते मजबूर करने के लिए उनकी दो बेटियों को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि बलरामपुर निवासी जमालुद्दीन उर्फ ‘छांगुर' पर कई समुदायों के लोगों को निशाना बनाने और उनका धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है. उसे इस माह की शुरुआत में उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते की एक टीम ने गिरफ्तार किया था.

ज्योतिर्गमय राय (35) ने दावा किया कि ‘छांगुर' ने धर्म परिवर्तन करने के लिए उनका ‘ब्रेनवाश’ किया और फिर उसे इस्लाम धर्म अपनाने के वास्ते मजबूर करने के लिए उनकी दो बेटियों को जान से मारने की धमकी दी.

ज्योतिर्गमय राय ने अपर पुलिस महानिदेशक (वाराणसी) पीयूष मोर्डिया से मिलकर मंगलवार को एक प्रार्थना पत्र के जरिए इस संबंध में शिकायत दी.

भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि पुलिस की एक टीम राय को साथ लेकर मंगलवार देर शाम यहां से लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र पहुंच चुकी है.

राय ने दावा किया कि उसने आर्य समाज मंदिर में इशिता नाम की एक महिला से शादी की थी, लेकिन बाद में उसे पता चला कि उसका नाम आफरीन है और वह एक मुस्लिम परिवार से है.

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, '2019 में दोनों को एक बेटी पैदा हुई जिसका नाम राय ने कुंडल रखा तो वहीँ आफरीन ने अलीशा. एक साल बाद आफरीन के मायके वाले उसके घर आने लगे और राय के धर्म को लेकर ऐतराज करने लगे.'

मांगलिक ने कहा, 'मार्च 2024 में राय के घर दूसरी बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम आफरीन ने अफ्शा रखा, जबकि राय ने राधा नाम रखा.'

पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'राय का दावा है कि आफरीन नवंबर 2024 में अपनी बेटियों के साथ लखनऊ चली गई. दिसंबर में राय अपनी पत्नी और बेटियों को लाने लखनऊ पहुंचा तो आफरीन के परिवार ने उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया.'

'मुस्लिम धर्म अपनाने को कहा...'
उन्होंने कहा, 'राय के मुताबिक, जनवरी में ‘छांगुर' उसके ससुराल आया था और उसने राय का ब्रेनवाश कर कई उदाहरण देकर मुस्लिम धर्म अपनाने को कहा. धर्म परिवर्तन नहीं करने पर ‘छांगुर' ने उसकी दोनों बेटियों की गर्दन पर चाकू रखकर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया.'

'हुकूमत कर रही मदरसों को बंद करने की साजिश..' मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने लगाया सरकार पर आरोप

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिसंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक लखनऊ में काम करने के बाद, राय बिना धर्म परिवर्तन किए भदोही लौट आया और अपने बच्चों के संरक्षण के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की.

पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget