एक्सप्लोरर

भदोही: तालाब की जमीन पर आलीशान मकान! जेल में बंद सपा विधायक जाहिद बेग को प्रशासन ने भेजा नोटिस

UP News: यूपी में भदोही से समाजवादी पार्टी विधायक जाहिद बेग द्वारा गढ़ही तालाब को पाटकर बनाये गये आलीशान मकान की मिली शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने नोटिस भेज जवाब तलब किया है.

Bhadohi News: यूपी के भदोही से बड़ी खबर है जहां समाजवादी पार्टी विधायक जाहिद बेग द्वारा गढ़ही तालाब को पाटकर बनाये गये आलीशान मकान की मिली शिकायत पर स्थानीय प्रशासन ने नोटिस भेज जवाब तलब किया है. जेल में बंद सदर विधायक ने तालाब को लेकर मिले नोटिस को खारिज कर मुकदमा निरस्त करने की मांग की है.

बताया जाता है कि पूर्व की सरकार में मुस्लिम बस्ती में स्थित 1 बीघा 7 बिस्वा की गढ़ही तालाब की जमीन को धीरे धीरे पाटकर अवैध तरीके से सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से विधायक सहित अन्य 30 लोगों ने अपने बड़े बड़े आलीशान मकान बना लिए हैं. जिन्हें अब खाली करने की नोटिस भेजी गई है.

तालाब की जमीन पाटकर बनाया गया आलीशान मकान
भदोही सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में मालिकाना नामक मोहल्ला है और यहीं पर समाजवादी पार्टी से दो बार के विधायक जाहिद बेग का आलीशान मकान सहित अन्य मुस्लिम बंधुओं का घर है. जिसे तत्कालीन समय अवैध तरीके से सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से गढ़ही तालाब की 1 बीघा 7 बिस्वा की जमीन को पाटकर बनाये जाने का आरोप लगा है.

इस बाबत भदोही जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बताया है कि पूर्व में भी कई बार शिकायतें मिली है कि माननीय विधायक श्री जाहिद बेग के मकान के विषय में, जिसकी तहसील स्तर से जांच कराई गई थी. तहसील के लेखपाल द्वारा बताया गया कि विधायक सहित अन्य लोगों के भवन की जमीन को तालाब की भूमि पर बना बताया गया है.

मामले में भदोही उपजिलाधिकारी ने क्या बोला?
इस आधार पर उनके खिलाफ धारा 67 का केस फाइल कर दिया गया है. इसको शीघ्र निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर निर्देशित किया गया है और उनके और अन्य लोगों की तरफ से समय पर अगर आपत्ति दाखिल नहीं होती या उन्हें इस बाबत कुछ नहीं कहना है तो जैसा पूर्व में कहा गया है कि वह अवैध है तो तहसील स्तर पर जो आदेश होगा आगे कार्रवाई की जाएगी.

वहीं इस बाबत भदोही तहसील के उपजिलाधिकारी श्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह प्रकरण हमारे कोर्ट में विचाराधीन है. इस समय सभी को नोटिस भेज दी गई है और बाबत विधायक सहित अन्य कुछ लोगों ने आपत्ति लगाई है और अधिकतर लोगों के जवाब नहीं आये हैं. सभी के आपत्ति दाखिल करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा, इसमें अगली तारीख पड़ी है. उपजिलाधिकारी भदोही सदर के न्यायालय में लंबित प्रकरण में और बिना साक्ष्य के सुनवाई नहीं किया जायेगा. अभी ये शुरुआती मामला चल रहा है. जल्द ही सबकुछ सुनने समझाने के बाद आगे आदेश जारी किया जायेगा.

भदोही सदर विधायक जेल में बंद, पत्नी फरार
ज्ञात हो कि सपा से भदोही सदर विधायक जाहिद बेग मौजूदा समय में नाबालिग नौकरानी के संदिग्ध हालत में मौत और एक अन्य नाबालिग नौकरानी से जबरन 24 घंटे घरेलू काम करवाने और पुलिस से मारपीट संबंधित मामलों में प्रयागराज जनपद के नैनी जेल में बंद है तो वहीं विधायक पत्नी सीमा बेग अभी भी फरार चल रही है तो इस बाबत उनके पुत्र जईम बेग वाराणसी जेल में है.

हालांकि गढ़ही तालाब की जमीन पर बने मकानों के बाबत 30 में से मात्र 5 लोगों ने आपत्ति दाखिल की है. जिसमें सपा विधायक जाहिद बेग शामिल है. बाकी बचे लोगों ने न तो कोई आपत्ति दाखिल की है और न ही करना चाहते हैं. पूर्व की मायावती सरकार के समय से चली आ रही जांच अखिलेश यादव की सरकार से होते होते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल के पार्ट 2 में आधा वक्त बीत जाने के बाद भी जांच जारी है. ऐसे में यहां एक कहावत एकदम फिट बैठती है कि 'न नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी' आगे जनता जनार्दन और प्रदेश के मुखिया ही जाने!

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: अंतिम संस्कार करने जा रहे लोगों ने शव को बीच रास्ते छोड़ा, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget