एक्सप्लोरर

Bhadohi Fire: भदोही स्थित रुई कारखाने में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान

UP News: भदोही स्थित रुई कारखाने भीषण आग लग गई. आगजनी की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आगजनी की घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है.

Bhadohi Fire: उत्तर प्रदेश के भदोही स्थित रुई के कारखाने में भीषण आग लग गई.  इस कारखाने में कालीन और ऊन के धागों की कतरन से रुई बनाई जाती थी. आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है. आगजनी की इस घटना में रुई बनाने की मशीनों सहित कालीन के वेस्ट (रॉ मैटेरियल) बुजबुन व एक चार पहिया पिकअप वाहन जलकर खाक हो गए. इस घटना में करीब 50 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है.

भदोही कोतवाली इलाके के रजपुरा स्थित रामलीला मैदान में विभिन्न इलाकों से कालीन की कतरन और ऊल के धागों की बुजबुन को एकत्रित किया जाता था. जहां रुई का एक छोटा कारखाना स्थापित किया गया था. कारखाना में गद्दों में प्रयोग की जाने वाली रुई बनाई जाती थी. अचानक कालीन की कतरन में भीषण आग लग गई जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया है इस दौरान एक पिकअप गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई है.

घटना के वक्त बंद था कारखाना
रुई कारखाना मालिक मोहम्मद रोशन अली उर्फ रोशन कबाड़ी ने बताया है कि जिस समय यह आग लगी उस दौरान कारखाना बंद था, सिर्फ दो ही मजदूर काम करते है. सीजन में 10 से अधिक मजदूर और उनके परिवार रहते है. यहां पर हम पिछले 5 से 6 सालों से काम कर रहे है और इसका किराया होटल संचालक प्रशांत गुप्ता को देते है.

अग्निशमन अधिकारी ने क्या कहा?
अग्निशमन अधिकारी ओम प्रकाश माथुर ने बताया कि यहां रामलीला के मैदान पर एक रुई बनाने की फैक्ट्री में चल रही है. बताया जाता है कि कुछ शरारती तत्वों ने यहां आग लगा दी. इस समय काफी तेज गर्म हवाएं चल रही है जिस कारण आग तेजी से फैल गया. आग को बुझाने में कई घंटे लगे, तब जाकर आग पर काबू पाया गया है. अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इसमें कई लाख के मशीन और सामान जलाकर खाक हो गये है, जिसका सही आकलन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: आकाश आनंद को नई जिम्मेदारी के बाद बसपा पर चंद्रशेखर आजाद का तीखा हमला, कहा- अगर सूखा नहीं होता तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget