एक्सप्लोरर

भदोही मामले में यूपी सरकार पर गरजे कांग्रेस MP उज्जवल रमण, उठाए ये सवाल

Bhadohi News: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल नाबालिग रेप पीड़िता से अस्पताल में मुलाक़ात की. इस दौरान कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

यूपी के भदोही में बीते दिनों आठ साल बच्ची को अगवाकर रेप मामले में कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता और परिजनों से अस्पताल में मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस नेता ने यूपी की योगी सरकार पर जमकर हमला किया और कहा कि प्रदेश में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है. हर तरफ अराजकता का माहौल है. हर 16 मिनट में महिलाओं के साथ अत्याचार और दुराचार हो रहा है. कांग्रेस सांसद ने पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता, मकान और सुरक्षा दिए जाने की मांग की. 

खबर के मुताबिक भदोही के सुरियावां थाना में 10 जुलाई 2025 की रात 8 साल की बच्ची घर के बाहर दादाजी के साथ चारपाई पर सो रही थी. जहां से उसे अगवाकर दुष्कर्म किया गया. बच्ची ख़ून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली थी, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. पुलिस इस मामले में जांच करते हुए आरोपी की शिनाख्त कर उसे एनकाउंटर कर गिरफ़्तार कर लिया है. वहीं बच्ची का महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

नाबालिग पीड़िता से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल 
इस घटना के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा था. इस दौरान सांसद उज्जवल रमण सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि ये केवल एक बच्ची पर अत्याचार नहीं है, यह संविधान, मानवाधिकार और हमारी सामाजिक चेतना पर हमला है. 

सांसद ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी तरह से फेल है, पूरे प्रदेश में अराजकता फैली है हर 16 मिनट में रेप की घटनाएं हो रही हैं. पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है, गुंडा बदमाश माफिया सब उन्हीं के है. सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो वो सड़क से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक इस मुद्दे को उठाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएगी. 

वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के पीड़िता से मुलाक़ात करने पर अस्पताल प्रशासन ने नाराजगी जताई. CMS डॉ राजाराम मौर्या ने कहा कि 50-60 की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे, इस तरह पीड़िता से मिलने से उसके मानसिक संतुलन और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है. पुलिस-प्रशासन के मना करने के बावजूद भीड़ लगाई ये गलत है. कई लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ फोटो और वीडियो भी बनाए जिससे परिवार की पहचान उजागर हो गई. 

'वो मुसलमानों से ये नहीं कहेंगे...', अखिलेश यादव के साथ वायरल वीडियो पर अनिरुद्धाचार्य ने दिया जवाब

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget