एक्सप्लोरर

दो महीने के लिए नोएडा में धारा 144 लागू, जानिए-क्यों लिया गया ये फैसला

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले के बाद नोएडा में दो महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। स्वतंत्रता दिवस, त्योहारों और परीक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

नोएडा, एबीपी गंगा। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का असर दूसरे राज्यों में भी पड़ सकता है, ऐसे में प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जहां उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में दो महीने के लिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता यानी CRPC की धारा 144 लागू कर दी गई है। इस फैसले के पीछे का कारण आगामी त्योहारों और केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 के प्रभाव को कम करने के फैसले के बाद लिया गया है।

नोएडा में दो महीने के लिए धारा 144 लागू

जिले में धारा 144 लागू कहने की घोषणा के साथ ही प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखनी की अपील की है। धारा 144 लागू होने का मतलब है कि दो महीने तक जिले में एक जगह पर चार से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकते हैं। यानी चार से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर पाबंदी होगी।

असामाजिक तत्व बिगाड़ सकते हैं माहौल

बता दें कि इस बीच स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, बकरीद जैसे पर्व पड़ रहे हैं और यूपी सरकार द्वारा संचालित राजकीय प्रशिक्षण संस्थानों की लिखित परीक्षा भी इन्हीं दिनों होनी है। ऐसे में किसी असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल या भी व्यवस्था भंग की जा सकती है। एतिहातन ये फैसला लिया गया है।

जिलाधिकारी बीएन सिंह का बयान

जिलाधिकारी बीएन सिंह का कहना है कि कई सारे असामाजिक तत्व हैं, जो शांति को भंग करने की फिराक में रहते हैं। हम अपनी तरफ से एतिहातन ये फैसले ले रहे हैं। ये हमारी रोजमर्ज की प्रक्रिया है।

धारा 370 हटाए जाने से जिले के लोग खुश

हालांकि, भले ही जिले में धारा 144 लागू कर दी गई हो, लेकिन जम्मू-कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले का नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों ने स्वागत किया है। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। धारा 370 हटाए जाने के इस फैसले पर सेक्टर-18 मार्केट एसोशिएशन के अध्यक्ष एसके जैन ने कहा, 'अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के पास अन्य भारतीयों के तरह समान अधिकार होंगे। अब भारत के किसी भी हिस्से में रहने वाले लोग कश्मीर में जमीन खरीद करते हैं, प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। वहां की महिलाएं को भी समान अधिकार मिलेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि ये फैसला शांति, विकास और वहां की आर्थिक स्थिति को सुधारने का काम करेगा। वहां के लोगों को अच्छी शिक्षा मिलेंगी, अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।'

क्यों लगाई जाती है धारा 144

  • शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए धारा 144 का होता है इस्तेमाल
  • जिस भी इलाके में धारा 144 लगाई जाती हैं, वहां चार-पांच से ज्यादा लोगों को एक जगह पर इकट्ठा होने पर रोक होती है।
  • साथ ही, ये धारा लागू होने पर किसी भी प्रकार का हथियार-बंदूक, लाठी, भाला आदि लेकर चलने पर भी पाबंदी होती है।
  • धारा 144 का उल्लंघन करने पर एक साल की जेल की सजा हो सकती है।
  • धारा 144 के उल्लंघन पर IPC की धारा 188 के तरह कार्रवाई होती है।
यह भी पढ़ें: धारा 370 संबंधी आदेश के खिलाफ याचिका पर SC का तत्काल सुनवाई से इनकार फिदायीन हमले की फिराक में आतंकी, US की चेतावनी- भारत के खिलाफ बदले की कार्रवाई से बचे पाकिस्तान बदमाश अनिल दुजाना के चेले के प्यार में डूबी महिला पुलिसकर्मी, पढ़ें-मोहब्बत की पूरी दास्तां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget