एक्सप्लोरर

इंदिरा नगर अग्निकांड मामले में सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

इंदिरा नगर अग्निकांड में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और घटना पर दुख जताया। साथ ही सीएम ने जांच के भी आदेश दिए। सीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट 7 दिन में कमिश्नर से मांगी है। इस हादसे में एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

लखनऊ, एबीपी गंगा। इंदिरा नगर अग्निकांड में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है और घटना पर दुख जताया। साथ ही सीएम ने जांच के भी आदेश दिए। सीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट 7 दिन में कमिश्नर से मांगी है। सीएम ने कहा कि हादसे की जांच जल्द से जल्द पूरी की जाए और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाए। एबीपी गंगा ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया था, जिसका असर देखने को मिला है और मामले में सीएम ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

इंदिरा नगर अग्निकांड मामले में सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

बता दें कि बुधवार को लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि घर के अंदर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिस कारण धुएं से दमकर घुटकर एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। ये दर्दनाक हादसा इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में आग लगने से हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि पति,पत्नी और बच्चे के साथ एक 53 वर्षीय शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

इंदिरा नगर अग्निकांड मामले में सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

कैसे घटा दर्दनाक हादसा

इंदिरानगर थानाक्षेत्र के अंबेडरनगर कालोनी में बने मकान में मंगलवार रात चैन की नींद सोई पांच जिंदगियां आज मौत की कभी न टूटने वाली नींद में सो गई।  एक 6 माह के मासूम के साथ घर में सो रहे पांच लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह 2 से 3 बजे की है, जब बिजली के बोर्ड से हुए शार्टसर्किट ने पूरे घर में आग लगा दी। दरअसल, इस बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है और नीचे गैस चूल्हा व इसके पार्ट्स का गोदाम है। परिवार में 30 वर्षीय सुमित सिंह, उनकी पत्नी 28 वर्षीय जूली और छह साल का मासूम बेटा बाबू सोया था। दूसरे कमरे में सुमित की बहन वंदना सिंह और उसका भांजा डब्लू सिंह सोये थे। आशंका जताई जा रही कि शार्ट सर्किट के चलते निकली चिनगारी से पहले बिजली बोर्ड के पास रखे गत्ते में आग लगी थी और फिर देखते-देखते पूरे घर में आग लग गई। एसी के आवाज के चलते शायद गहरी नींद में सो रहे परिवार को मौत की आहट सुनाई नहीं पड़ी और पूरा परिवार जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की दर्जन भर गाड़ियों ने घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इंदिरा नगर अग्निकांड मामले में सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश

आग लगने से परिवार के 5 लोगों की मौत के इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और जांच के आदेश दे दिये हैं। सीएम ने 7 दिन के अंदर कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है और लापरवाही बरतने पर अफसरों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। फिलहाल इस हादसे पर कार्रवाई और जांच भले पूरी हो जाये, लेकिन यह हादसा सबक भी है कि रिहायशी इलाकों में चल रही अवैध फैक्ट्री और गोदाम भले प्रशासन की मिलीभगत से तिजोरी भर दे, लेकिन यह अवैध कारोबार जिंदगी पर मौत का खतरा भी बढ़ा देता है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
Reels ही नहीं, कथक में भी अव्वल Gen Z-Gen Alpha; नोएडा महोत्सव में दिखा जलवा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा
धराली आपदा को एक साल: मलबे से उठ खड़ा हुआ गांव, जख्म अब भी ताजा

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget