एक्सप्लोरर

राम मन्दिर निर्माण का रास्ता साफ होने से बस्ती के युवाओं को होगा लाभ, मिलेगा रोजगार

राम मन्दिर निर्माण का रास्ता साफ होने से बस्ती में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी जिससे व्यपार को नई उर्जा मिलेगी। इसका सीधा फायदा यहां के युवाओं को मिलेगा।

बस्ती, एबीपी गंगा। बस्ती के युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राम मन्दिर निर्माण का रास्ता साफ कर रोजगार के बड़े द्वारा खोल दिए हैं। दरअसल, बस्ती जिला प्रशासन ने शासन के नाम एक खत लिखा है। खत में जिला प्रशासन ने राम मंदिर मसले को लेकर अपने रूख को साफतौर से स्पष्ट किया है। जिला प्रशासन ने अपने इस खत में बताया है कि बस्ती को जल्द ही कॉरिडोर के माध्यम से अयोध्या से जोड़ा जाएगा।

डीएम के निर्दशानुसार मखौड़ा को अयोध्या तक रामायण सर्किट से जोड़ने के लिए विशेष टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। ये टीम स्थलीय निरीक्षण कर अगले हफ्ते में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जिलाधिकारी को अनुमोदन के लिए देगी।

दरअसल, राम मंदिर के लिहाज से बस्ती का अपना एक अलग व अहम महत्व है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, बस्ती ही वो जगह है जहां पर राजा दशरथ ने संतान प्राप्ति के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ किया था। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें पुत्रों की प्राप्ति हुई थी इसलिए बस्ती का गहरा संबंध भगवान राम के जन्म से माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने शासन को पत्र लिखकर मांग की है कि बस्ती को कॉरिडोर बनाकर अयोध्या से जोड़ा जाए।

वहीं, इस कॉरिडोर से यहां के लोगों को व्यापक स्तर पर रोजगार मिलेगा क्योंकि कॉरिडोर बन जाने से यह क्षेत्र पर्यटन के रूप में उभरेगा। भगवान राम के जन्म से जुड़े होने के कारण पर्यटकों को अयोध्या को देखने के साथ ही बस्ती को देखने की भी जिज्ञासा होगी। कॉरिडोर के बन जाने से बस्ती में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी जिससे व्यपार को नई उर्जा मिलेगी। इसका सीधा फायदा यहां के युवाओं को मिलेगा। कॉरिडोर के बन जाने से यहां ट्रेवल एजेंसियों में भी इजाफा देखने को मिलेगा, जो सीधे तौर पर युवाओं के रोजगार दिलाएगा।

डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में पर्यटकों का आगम बढ़ जाएगा। डीएम ने बताया कि श्रीराम के जन्म से जुड़ी हुई बस्ती में कई मुख्य जगह हैं जिसकी वजह से अयोध्या आने वाले पर्यटक बस्ती भी आएंगे। इसी के मद्देनजर शासन को पत्र लिखकर कॉरिडोर बनाने की सिफारिश की गई है। इसके अलावा कमेटी बनाकर मखौड़ा और अन्य स्थलों की जांच भी की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, जानें मामला
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग
बुलंदशहर में उफनते नाले में बही बच्ची, सर्च ऑपरेशन जारी; नहीं मिला सुराग
Ayodhya Kanwar Yatra 2026: अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
UP News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget