एक्सप्लोरर

बस्ती में शराबियों के आतंक से परेशान महिलाओं ने सड़क की जाम, ठेका हटाने की मांग तेज

Basti News: महिलाओं का कहना है कि शराबियों का दिनभर जमावड़ा उनकी जिंदगी को नर्क बना रहा है. दिन भर शराबी ठेके पर खड़े रहते हैं, हमारी बेटियां स्कूल-कॉलेज जाती हैं, उन पर फब्तियां कसी जाती हैं.

उत्तर प्रदेश के बस्ती में शराबियों के उत्पात से त्रस्त महिलाओं ने सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की. कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा भगौती गांव के पास बस्ती-महुली मार्ग पर गुरूवार को सैकड़ों महिलाओं ने शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी.

करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन से मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझा कर शांत किया.

कृष्णा भगौती के पास स्थित शराब के ठेके से परेशान महिलाओं का कहना है कि शराबियों का दिनभर जमावड़ा उनकी जिंदगी को नर्क बना रहा है. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि सुबह से रात तक शराबी ठेके पर खड़े रहते हैं. हमारी बेटियां स्कूल-कॉलेज जाती हैं, उन पर फब्तियां कसी जाती हैं.

घर से निकलने में भी डर लगता है. शराबी गंदी-गंदी गालियां देते हैं, जिससे हम और हमारे बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं. महिलाओं ने मांग की कि ठेका तत्काल हटाया जाए, ताकि उनकी बहू-बेटियां सुरक्षित रह सकें.

सड़क जाम से यातायात ठप

महिलाओं के सड़क जाम करने से बस्ती-महुली मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हुई. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि प्रदर्शन के कारण उनके ग्राहक नहीं पहुंच पाए, जिससे कारोबार को नुकसान हुआ.

पुलिस ने दिया आश्वासन

सूचना मिलते ही सोनूपार चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं और उन्हें समझाने की कोशिश की. अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है. हमने आश्वासन दिया है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. करीब दो घंटे की समझाइश के बाद महिलाओं ने सड़क जाम खोला, लेकिन चेतावनी दी कि यदि ठेका नहीं हटाया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी.

नियमों के हिसाब से खुली शराब की दुकान

वहीं जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शराब की दुकान का लाइसेंस नियमानुसार दिया गया है. यदि किसी को इससे परेशानी है तो वे कानूनी तौर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. प्रशासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

महिलाओं की चेतावनी
जबकि प्रदर्शनकारी महिलाओं ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे और बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगी. जिसके बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर शराब ठेके से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेने का दबाव बढ़ा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget