एक्सप्लोरर

कुशीनगर में लव जिहाद का चौंकाने वाला खुलासा, नाबालिग का काराया धर्मांतरण, आरोपी गिरफ्तार

Kushinagar News: नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपराबाजार निवासी शमशाद उर्फ मुन्ना ने 14 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया.

यूपी के कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ धर्मांतरण और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी शमशाद उर्फ मुन्ना ने 14 वर्षीय नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अपहरण किया, जबरन धर्म परिवर्तन कराया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. SP संतोष मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा करते हुए लव जिहाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही.

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के पिपराबाजार निवासी शमशाद उर्फ मुन्ना ने 14 वर्षीय नाबालिग हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया. 12 जुलाई को पीड़िता के पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की.

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शमशाद ने नाबालिग को केरल के पास आंध्र प्रदेश बॉर्डर तक ले जाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और उसका नाम बदलकर नरगिस खातून रख दिया. इतना ही नहीं, आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया. पूछताछ में शमशाद ने कई बार दुष्कर्म की बात भी कबूल की.

पुलिस की कार्रवाई

एसपी संतोष मिश्रा के निर्देश पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने पीड़िता को केरल के पास से सकुशल बरामद किया और आरोपी शमशाद उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया. थाना नेबुआ नौरंगिया में मुकदमा संख्या 270/2025 दर्ज किया गया. जांच में सामने आए तथ्यों ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. एसपी संतोष मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी.

एसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि लव जिहाद जैसे मामलों में कोई ढील नहीं बरती जाएगी. पीड़िता को हर संभव संरक्षण प्रदान किया जा रहा है, और आरोपी को जेल भेजा जा रहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के संगठित अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी.

जिले में बढ़ती चिंता

बता दें इससे पहले भी जनपद  में दो युवतियों ने प्रेम जाल में फंसाकर धर्मान्तरण का आरोप लगाया था. अब इस मामले ने लोगों की चिंताएं और बढ़ा दी हैं. नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनकी पहचान और आस्था से खिलवाड़ करने की घटनाएं समाज में गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं. वहीं पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

Input By : अखिलेश तिवारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
UP Weather: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा-वाराणसी समेत 61 जिलों में चेतावनी जारी, IMD ने दिया अपडेट
Varanasi News: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, BHU के छात्रों ने जताई नाराजगी; जमकर की नारेबाजी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget