एक्सप्लोरर

बस्ती में दो अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करों को दबोचा गया, 2 करोड़ की स्मैक बरामद, बिहार तक बिछा रखे हैं सप्लाई का जाल

पकड़े गए हसीब ने बताया, वह बाराबंकी के जैदपुर निवासी नदीम के लिए काम करता है. नदीम माल तैयार कर बिहार के मोतिहारी और रक्सौल के 2 लोगों को बेचता है.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में एसटीएफ लखनऊ (STF Lucknow) और गोरखपुर (Gorakhpur) की टीम और बस्ती कोतवाली (Basti Police) पुलिस ने मड़वानगर टोल प्लाजा से 2 अंतर्राज्यीय स्मैक तस्करों (Smack smuggler) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आए तस्करों के पास से स्मैक की बड़ी खेंप बरामद हुई है. बरामद स्मैक की मात्रा 1 किलो 44 ग्राम है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है. 

गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन टोल प्लाजा के पास स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से 1 किलो 44 ग्राम स्मैक बरामद हुई. स्मैक के साथ पकड़े गए तस्करों की पहचान बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा उमा निवासी मोहम्मद हसीब, बिहार राज्य के मोतिहारी जिले के रामगढ़वा के पचभेड़िया निवासी छबीला यादव के रूप में हुई. बरामद स्मैक को कब्जे में लेते हुए दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. 

UP News: यूपी में नए मदरसों को नहीं मिलेगी सरकारी ग्रांट, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

आरोपी ने क्या बताया
पकड़े गए तस्करों के पास से 1 किलो 44 ग्राम क्रूड स्मैक, 2 मोबाइल फोन, 15 हजार रूपए नगद, 2 एटीएम कार्ड और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है. पूछताछ में पकड़े गए हसीब ने बताया कि वह बाराबंकी जिले के जैदपुर निवासी नदीम के लिए काम करता है. नदीम माल तैयार कर बिहार के मोतिहारी और रक्सौल के 2 लोगों को बेचता है. वह नदीम के लिए कैरियर का काम करता है. 

माल पहुंचाने का काम करता था
बाराबंकी से माल गोरखपुर पहुंचाने के लिए उन्हें प्रति चक्कर 5 हजार रुपए मिलते हैं और स्विफ्ट डिजायर उसकी ही है. उसने यह भी बताया कि बिहार के तस्करों द्वारा ई बैंकिंग के माध्यम से पैसा भेजा जाता है. एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया की इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है. इनके अन्य साथियों को भी जल्द ही अरेस्ट किया जाएगा.

Ballia Paper Leak: पेपर लीक मामले में एक और शिक्षक पर बड़ी कार्रवाई, अब तक 52 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget