एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में 200 रुपये के चक्कर में चाचा ने कर दी भतीजे की हत्या, चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट

Basti Crime News: आरोपी 200 रुपये लिए अपनी मां से झगड़ा कर रहा था तभी वहां भतीजा सोनू आ गया. उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो नशे में धुत चाचा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया.

Basti Murder: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है जहां सिर्फ 200 रुपये के लिए चाचा ने अपने भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. दोनों के पैसों को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद शराब के नशे में चाचा ने चाकू से भतीजे पर हमला कर दिया, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई. पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post-mortem) के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये घटना नगर थानाक्षेत्र के ग्राम कुड़ी की है. जहां सूरज नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ रहता था. मृतक की पत्नी ने बताया कि 14 फरवरी की शाम को उसकी चचेरी सास का बेटे प्रदीप से पैसों के लेन-देने के झगड़ा हो रहा था. प्रदीप नशे में धुत था, ऐसे में बीच-बचाव के लिए सूरज मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद उसने दोनों को समझाने की कोशिश की. इस बीच प्रदीप ने 200 रुपये की मांग को लेकर सूरज पर चाकू से वार कर दिया. इस हमले में सूरज बुरी तरह घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा. वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया.

आरोपी चाचा गिरफ्तार

परिजन आनन फानन में घायल सूरज को जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सूरज ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया. इस बारे में और जानकारी देते हुए एएसपी बस्ती दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कहा कि आरोपी प्रदीप ने पैसों के लेन-देने में शराब के नशे में मृतक सुरेश पर चाकू वार कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी के हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, आज भी लखनऊ समेत 24 जिलों में बरसेंगे बादल
Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget