एक्सप्लोरर

Basti News: बाबा सच्चिदानंद पर हत्या की धमकी का आरोप, लेटर मिलने पर गवाह ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Basti Crime: धमकी भरा पोस्टर मिलने के बाद परिवार ने पुलिस से सुरक्षा मांगी है. संत कुटीर आश्रम से स्पेशल टास्क फोर्स ने रेप के आरोप में बाबा सच्चिदानंद को तीन साल पहले गिरफ्तार किया था.

UP Crime News: बस्ती जनपद का संत कुटीर आश्रम एक बार फिर चर्चा में है. आश्रम का बाबा सच्चिदानंद रेप के मामले में जेल की हवा खा चुका है लेकिन अभी भी उसका आतंक कायम है. इस बार घर पर पोस्टर चस्पा कराकर धमकी दिए जाने का आरोप लगा है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है. मामला लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा गांव स्थित आश्रम का है. परिवार ने आश्रम की भूमि पर दावा किया है. आश्रम की भूमि पर दस वर्षों से रह रहे परिवार ने बाबा सच्चिदानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बाबा ने गलत ढंग से भूमि को लिखवा ली थी.

गवाह को जान से मारने की धमकी

अब गेट पर पोस्टर चस्पा किया गया है. पोस्टर में बाबा के खिलाफ गवाही दने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी भरा पोस्टर चस्पा होने के बाद परिवार डरा सहमा हुआ है. पुलिस को सूचना देकर परिजनों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है. पीड़ित लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा गांव निवासी हैं. पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है कि घर के दवाजे पर धमकी भरा पोस्टर चस्पा किया गया है. पोस्टर में लिखा है कि बाबा के खिलाफ गवाही देने पर परिवार को मार दिया जाएगा.

बाबा के खिलाफ रेप का है मामला

बता दें कि बाबा सच्चिदानंद के खिलाफ कोतवाली में रेप का मामला दर्ज है. परिवार का कहना है कि गवाह होने की वजह से धमकी भरा पोस्टर दरवाजे पर चस्पा किया गया है. संत कुटीर आश्रम से स्पेशल टास्क फोर्स ने तीन साल पहले रेप के आरोप में बाबा सच्चिदानंद को गिरफ्तार किया था. बिहार के रहने वाले बाबा सच्चिदानंद पर नाबालिग लड़कियों को दासी बनाकर यौन शोषण करने का आरोप था. पीड़िता ने कहा कि आश्रम की भूमि को बाबा ने झूठ बोलकर लिखवा लिया था. भूमि पर बने आश्रम में परिवार दस वर्षों से रह रहा है. उसने बताया कि 27 जनवरी की सुबह आश्रम के बाहर गेट पर पोस्टर चिपका मिला.

गेट पर पोस्टर चस्पा कर दी धमकी 

पोस्टर में बाबा के खिलाफ गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. छत्तीसगढ़ की लड़कियों ने बाबा के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है. मुकदमे में परिवार के दो लोग गवाह हैं. अब गवाही से रोकने के लिए बाबा धमकी दे रहा है. जेल में रहते हुए भी बाबा ने धमकी दी थी. अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है. मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है. जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

UP Politics: 'शादियों का हनीमून से पहले तलाक हो जाता', केंद्रीय मंत्री का INDIA गठबंधन के टूटने पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget