एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती पुलिस ने किया चोर गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की गाड़ी से करते थे बकरी चोरी, गिरफ्तार

Basti Crime News: बस्ती में पुलिस ने एक चोर की गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लाखों की गाड़ी से रात के अंधेर में बकरियों की चोरी करता था. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने इन्हें दबोच लिया है.

Basti Crime News Today: बस्ती में चोरों ने चोरी करने का नया तरीका अपनाया है. यहां चोरों का एक गैंग गांव-गांव जाकर बकरियां चोरी करने का काम कर रहा है. स्कॉर्पियो गाड़ी से बकरियां चुराने वाले गैंग का खुलासा करते हुए बस्ती पुलिस ने बताया कि इस गैंग ने अब तक हजारों बकरियां स्कॉर्पियो गाड़ी से चोरी कर बेचा है. वैसे तो चोर किसी घर में चोरी करता है तो उसकी प्राथमिकता महंगे सामानों पर ही होती है, मगर बस्ती जनपद में चोरों के एक ऐसे गैंग का खुलासा हुआ है, जो 20 लाख की गाड़ी लेकर 2000 की बकरियां चोरी कर रहा था. 

20 लाख सी गाड़ी से बकरियों की चोरी

यह चोर इलाके में इतना सक्रिय है कि रात के अंधेरे में पलक झपकते ही बकरियों के झुंड को स्कॉर्पियो में भरकर फुर्र हो जाते थे. हाल ही में बस्ती जनपद के हरैया थाना क्षेत्र में एक गांव से बड़ी संख्या में बकरियों की हुई चोरी के मामले में जब पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल शुरू की, तो इस गैंग का खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर यह गैंग बकरियां चोरी करता है. इस गैंग के सरदार को हरिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. इस गैंग ने अभी तक 100, 200 नहीं बल्कि हजारों बकरियां चोरी की है और उसे महंगे दामों पर पशु बाजार में बेच दिया है. इस गैंग के सदस्य बकरियों को चोरी करने का कारनामा पिछले कई दिनों से कर रहे थे और अब जाकर बस्ती पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ करने में कामयाबी पाई है. 

पुलिस ने चोर के गिरोह का किया पर्दाफाश

उप्र बस्ती जिले में हर्रैया थाना क्षेत्र में लग्जरी गाड़ी से बकरियों की चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को बीती रात हर्रैया थाना क्षेत्र के अमारी बाजार में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरोह के बाकी सदस्य भागने में कामयाब रहे. इसी गिरोह ने 28 मार्च को रेवरा दास गांव में नकब लगाकर आठ बकरियां चोरी किया था. प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात अनीश कुमार निवासी अमारी बाजार थाना हरैया के यहां रात में कुछ लोग ताला तोड़ रहे थे.

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक लग्जरी गाड़ी, चाकू आदि बरामद किया गया. पकड़े गए ऐनुल हक निवासी दमदरा थाना कोतवाली जनपद गोंडा ने कबूल किया कि उसी वाहन से उसके गिरोह के सदस्यों के साथ उसने रेवरादाास गांव से बकरियां चोरी किया था. उसने पुलिस को बताया कि वे लोग दिन में गांव में जाकर रेकी करते थे. रात में स्कॉर्पियो से जाकर बकरियां चोरी करते थे.

ये भी पढ़ें: PM In Uttarakhand: रुद्रपुर में पीएम और उनकी मां की फोटो लेकर पहुंचा शख्स, नरेंद्र मोदी ने कहा- नीचे रख लीजिए ताकि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget