एक्सप्लोरर

UP News: बस्ती में फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी करने वाले शिक्षक का पर्दाफाश, BSA ने दिया ये आदेश

Basti News: बस्ती में पिछले दो सालों में 32 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है. इसी तरह के एक और फर्जी शिक्षक का खुलासा हुआ, इस मामले की जांच BSA कर रहा है.

Basti Fake Teacher: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शिक्षा विभाग में फर्जी शिक्षकों (Fake Teachers) की भरमार है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस्ती (Basti) में पिछले दो साल में 32 फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है और उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. इन कार्रवाईयों से साफ है कि ये शिक्षक फेक प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी हासिल कर साल भर अच्छी खासी सैलरी के अलावा दूसरी सरकारी सुविधाओं का फाएदा लेकर सरकार को बट्टा लगाते हैं. साथ ही वह छात्रों के भविष्य से भी खिलवाड़ करते हैं. 

इसी तरह के एक और फर्जी शिक्षक का खुलासा हुआ है, जो पिछले 20 साल से दसवीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर सहायक अध्यापक बनकर बैठे हैं और हर महीने हजारों की सैलरी ले रहे हैं. यह पूरा मामला कुदरहा ब्लॉक के चिलवनिया प्राथमिक विद्यालय का है, जहां सहायक अध्यापक के पद पर तैनात बुधिराम के खिलाफ बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई है. इन पर आरोप है कि उन्होंने दसवीं की परीक्षा एक ही साल में दो बार अटेंप्ट किया. इसमें भी एक बार पास हुए और एक में फेल हो गए.

आरोपी शिक्षक ने 2003 में दी दो बार दसवीं की परीक्षा

शिक्षक बुधिराम के प्रमाण पत्रों को लेकर आरोप है कि आखिरी 3 साल में दो बार अलग-अलग बोर्ड से दसवीं की परीक्षा कैसे पास की जा सकती है. इससे साफ जाहिर होता है फर्जीवाड़ा करके बुधिराम ने दो अलग-अलग बोर्ड यूपी और संस्कृत बोर्ड से दसवीं की रेगुलर परीक्षा वर्ष 2003 में दिया था, जिसमें वे यूपी बोर्ड की परीक्षा में फेल हो गए और संस्कृत की परीक्षा को उन्होंने पास कर लिया. इसी मार्कशीट के आधार पर वह सहायक अध्यापक के पद पर चयनित हुए. शिक्षक के इस फ्राड से 20 साल बाद पर्दा उठ गया है. 

शिकायतकर्ता शिक्षक के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

इसको लेकर शिकायतकर्ता विनोद यादव ने डीएम और बीएसए से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया. अधिकारियों से उन्होंने बुधिराम के दसवीं के दोनों मार्कशीट का हवाला देकर कार्रवाई की मांग की है. इतना ही नहीं दोनों मार्कशीट में बुधिराम की जन्मतिथि भी अलग अलग दर्शाई गई है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि दसवीं की फर्जी मार्कशीट और अलग अलग जन्मतिथि के आधार पर विभाग को अंधेरे में रखकर नौकरी हासिल की गई है, उनके इस कृत्य पर कार्रवाई होनी चाहिए, इसके सुबूत उनके पास मौजूद हैं. जिसके आधार पर वह सहायक अध्यापक के पद पर बहाल हुए. 

जांच के लिए कमेटी की गई है गठित- बेसिक शिक्षा अधिकारी

बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने इस संबंध में बताया कि चिलवनिया प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात बुधीराम के दसवीं की फर्जी मार्कशीट को लेकर शिकायत की गई है. जिसकी जांच कराने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है और रिपोर्ट मिलने के बाद निलंबन बर्खास्तगी सहित मुकदमा दर्ज कराने की भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, वाराणसी कोर्ट ने ASI सर्वे को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget