एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में स्कूल वैन और कार की आमने-सामने हुई टक्कर, दो छात्राओं की हालत गंभीर

School Van Accident In Basti: यूपी के बस्ती जनपद में एक स्कूली वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो छात्राओं को गंभीर चोटे आई हैं. इसके अलावा वैन में सवार कई छात्राएं घायल हो गई.

School Van Accident In Basti: यूपी के बस्ती जनपद (Basti District) में एक स्कूली वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिसमें दो छात्राओं को गंभीर चोटे आई हैं. इसके अलावा वैन में सवार कई छात्राएं घायल हो गई जिन्हें मामूली चोट आई है. इस हादसे के बाद जिला प्रशासन और स्कूल वैन (School Van Accident) में सवार बच्चों के परिजनों में हड़कंप मच गया. इस घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके (Basti Police) पर पहुंच गई और घायल बच्चियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां एक छात्रा की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. 

परीक्षा देकर लौट रही थीं छात्राएं

खबर के मुताबिक सिद्धार्थनगर जनपद (Siddharthnagar) के डुमरियागंज के गुरु नानक एकेडमी स्कूल की सभी छात्राएं बस्ती जिले के रामबाग स्कूल में सीबीएसई की दसवीं का एग्जाम देने के लिए गई थीं. ये सभी छात्राएं एक मैजिक गाड़ी में सवार होकर आ रही थी तभी कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर एक पल्सर सवार को बचाने के चक्कर में एक डॉक्टर की कार से वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस टक्कर में वैन के आगे का हिस्से के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में वैन में सवार लड़कियां घायल हो गई, जिनमें दो की हालत गंभीर है. 

घायल छात्राओं से मिलने पहुंचे डीएम

पुलिस ने घायल दोनों छात्राओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक लड़की पैर में चोट आई है जिसे प्रारंभिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. जबकि दूसरी की हालत अब भी गंभीर है. हादसे के बाद सोमवार सुबह को डीएम भी घायल छात्रा का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे. डीएम ने बताया कि 18 स्कूली छात्राएं दो मैजिक गाड़ी में सवार होकर बस्ती के स्कूल में एग्जाम देकर वापस आ रही थी तभी ये हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि मैजिक गाड़ी के परमिट जांच की जाएगी. अगर कोई भी कमी पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस की यही मानसिकता', PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़के रवि किशन
'कांग्रेस की यही मानसिकता', PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भड़के रवि किशन
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'UP मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल स्टेट', GCC इनोवेशन समिट में बोले CM योगी
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद
'अखिलेश यादव के मुंह से भाईचारे की बात शोभा नहीं देती', भड़के संजय निषाद

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget