एक्सप्लोरर

बस्ती: तेज रफ्तार बाइक की डंपर से टक्कर में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, गांव में कोहराम

Basti News:विवेकधर द्विवेदीअपने पिता विघाधर द्विवेदी के साथ एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. बाइक बेहद तेज रफ्तार में थी और हरदिया चौराहे के करीब पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया.

यूपी न्यूज़: उत्तर प्रदेश के बस्ती से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र   की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. पिता-पुत्र बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गयी. घटना रुधौली थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, पचारी खुर्द भितेहरा, थाना रूधौली के निवासी विवेकधर द्विवेदी (उम्र 28 वर्ष) अपने पिता विघाधर द्विवेदी के साथ एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक बेहद तेज रफ्तार में थी और हरदिया चौराहे के करीब पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया. अनियंत्रित बाइक सीधे सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर में जा घुसी.

बाइक के उड़ गए परखच्चे

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े. उन्होंने देखा कि दोनों पिता-पुत्र सड़क पर लहूलुहान पड़े थे. ग्रामीणों ने बिना देर किए तत्काल पुलिस को सूचित किया.

ज्यादा खून बह जाने से हुई मौत

सूचना मिलते ही रूधौली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फौरन एंबुलेंस बुलाई और दोनों घायलों को तत्काल बस्ती के जिला अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों को बचाया नहीं जा सका. अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

गांव में कोहराम

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विवेकधर द्विवेदी और विघाधर द्विवेदी के रूप में हुई है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस दर्दनाक घटना की खबर जैसे ही उनके गांव पचारी खुर्द भितेहरा पहुंची, वहां कोहराम मच गया. परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा कि हंसते-खेलते पिता-पुत्र अब इस दुनिया में नहीं रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
SC-ST और OBC समाज से बने KGMU का कुलपति, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सरकार से मांग
मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत और पति घायल
मुजफ्फरनगर में बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत और पति घायल
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget