एक्सप्लोरर

बस्ती न्यूजः जर्जर स्कूल भवन में नौनिहाल गढ़ रहे सुनहरे भविष्य के सपने, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बस्ती में हजारों बच्चे जान हथेली पर लेकर अपने सुनहरे भविष्य की इबारत लिख रहे हैं.  बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कागजों में जिन स्कूल भवनों को जर्जर घोषित कर दिया, वहां बच्चे पढ़ने जा रहे हैं.

बस्ती जिले की सरकारी स्कूलों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं हैं, जिले में एक दो नहीं बल्कि 261 विद्यालय ऐसे है जो पूरी तरह से जर्जर हो चुके है. नौनिहाल मौत के साये में पढ़ने को मजबूर हैं. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कागजों में इन स्कूल भवनों को जर्जर घोषित कर दिया है, बावजूद मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है.

यह पूरा मामला कुदरहा विकास खंड के विशुनपुरा प्राथमिक स्कूल का है. पहली नजर में ही आपको इस स्कूल की तस्वीर देख कर डर लग जाएगा, लेकिन गरीब परिवार के बच्चों की जान के साथ खिड़वाड़ किया जा रहा है. इस स्कूल की छत कब गिर जाए अंदाजा लगाना मुश्किल है, दीवारें इस कदर दरक चुकी है कि कब टूट कर गिर जाए भगवान ही मालिक है.

कागजों में जर्जर घोषित हो चुकी है बिल्डिंग

स्कूल की बिल्डिंग को कागजों में जर्जर घोषित किया जा चुका है, फिर भी उन्हें इस स्कूल की क्लासों में बिठाकर पढ़ाया जा रहा है, भवन की दीवारें और छत बेहद कमजोर हो चुकी है. फिर भी शिक्षक महोदय इन बच्चों के जीवन को जानबूझकर कुएं में धकेल रहे है

स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल कुमार ने बताया कि स्कूल का भवन कंडम घोषित हो चुका है, अभी तक भवन किसी वजह से नीलाम नहीं हो सका है, इसलिए बच्चों को मजबूरी में इसी बिल्डिंग में पढ़ाया जा रहा है. प्रधानाचार्य की बातों से प्रतीत होता है कि इस जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ाना मजबूरी है.

जर्जर घोषित हो चुके हैं जिले 261 स्कल भवन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने कहा, जनपद में भी एक दो नहीं बल्कि 261 विद्यालय जर्जर घोषित किए जा चुके है, जिसकी टेक्निकल कमेटी जांच करके रिपोर्ट भी दे चुकी है, और इसकी रिपोर्ट शासन में भेजी जा चुकी है. कुल मिलाकर बात यह है कि जिले में एक दो नहीं बल्कि हजारों मासूम जिंदगियां मौत के साये में पढ़ाई करने को मजबूर है. कब क्या दुर्घटना हो जाए इस बात से शिक्षा अधिकारी भी वाकिफ हैं, मगर काजगी प्रक्रिया के आगे मजबूर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget