एक्सप्लोरर

धर्मांतरण के मास्टर माइंड छांगुर का बस्ती कनेक्शन, दो पीड़ित बेटियों ने बयां किया दर्द

UP News: धर्मांतरण के मास्टर माइंड छांगुर की काली करतूतों की परत दर परत खुलती जा रही हैं. अब बस्ती की दो पीड़ितों ने छांगुर से बचकर निकलने की कहानी बयां की है.

धर्मांतरण माफिया मौलाना छांगुर उर्फ जमालुद्दीन की करतूतों की परत दर परत खुलती जा रही हैं. बस्ती जनपद की दो बेटियों ने आगे आकर छांगुर के चंगुल से बच कर निकलने की कहानी बयां की. पीड़ित लड़कियों ने बताया कि कैसे उन्हें एक गैर हिंदू समुदाय के लड़के ने प्रेम जाल में फंसाया, फिर छांगुर से संपर्क में लाकर उनका ब्रेन वाश करने की कोशिश की गई. वो तो गनीमत रही की दोनों की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई.  पुलिस इन दोनों लड़कियों के उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है.

इस दौरान पीड़िताओं ने छांगुर का नाम मीडिया में आने के बाद बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि जिससे उनके प्रेमी ने बात कराई है वो इतना बड़ा शातिर धर्मांतरण माफिया है. अब वे चाहती है कि छांगुर के खिलाफ सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, ताकि कोई और लड़की उसके जाल में न फंस पाए.

हिंदू पक्ष ने शासन से की जांच की मांग
वहीं हिंदूवादी संगठन ने मांग की है कि जिले में जितने भी हिन्दू लड़कियों को प्रेम जाल में मुस्लिम लड़कों ने फंसाया, फिर उन्हें लेकर भाग गए या शादी कर ली है, उन सभी प्रकरणों की जांच की जाए. हिंदू संगठनों ने बताया कि यह जांच इसलिये भी आवश्यक है ताकि छांगुर के नेटवर्क में शामिल ऐसे लड़कों के बारे भी पता चल सके, जो मौलाना छांगुर के एजेंट के रूप में काम कर रहे थे.

चंगुल में कैसे फंसी, पीड़ित ने किया बयां
पहली पीड़ित बेटी जो लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. पीड़ित के अनुसार, गांव के ही एक इस्तियाक अहमद नाम के युवक ने प्रेम का नाटक कर फंसाया, फिर आर्थिक मदद कर उसे महाराष्ट्र जाने को कह दिया. जब वह उसके संपर्क में रही तो मोबाइल से वीडियो कॉलिंग पर एक दाढ़ी वाले बुजुर्ग से इस्तियाक ने बात कराई, जिसने उससे कहा था कि मुस्लिम धर्म में तुम्हारा स्वागत है, तुमने इस धर्म को अपनाकर बहुत अच्छा किया. किसी भी जरूरत के लिए वे उसके साथ खड़े है, पुणे में उसे नौकरी मिल जाएगी.

पीड़िता ने आगे कहा कि, छांगुर और प्रेमी इस्तियाक अहमद के बहकावे में आकर नाबालिग बेटी पैसे लेकर अकेले ही महाराष्ट्र चली गई, दो दिन वहां रहने के बाद पुलिस तत्काल एक्टिव हो गई और आनन फानन में उसे बरामद कर लिया गया. इस मामले में लालगंज थाने की पुलिस ने इस्तियाक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. पीड़ित बेटी ने छांगुर के कारनामों से भी पर्दा हटा दिया है. पीड़िता के माता पिता ने भी बताया कि उनकी बेटी को इस्तियाक ने इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे पैसे देकर अकेले ही पुणे भेज दिया. मोबाइल से इस्तियाक ने मौलाना छांगुर से उसकी बेटी की बात भी कराई जिसकी जानकारी अब उन्हें उनकी बेटी द्वारा दी गई है.

प्रेमी ने की दरिंदगी की सारी हदें पार
वहीं दूसरी पीड़ित बेटी जो वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की निवासी है. उसके अनुसार, उसके प्रेमी अहमद रजा ने उसके साथ दरिंदगी की सारी इंतहा पार कर दी, जबरन बलात्कार किया और गौ मांस तक खाने के लिए मजबूर किया गया. इतना ही नहीं उसके प्रेमी ने बलरामपुर ले जाकर उसे मौलाना छांगुर से भी मिलवाया, और छांगुर ने उससे कहा मुस्लिम धर्म सबसे अच्छा धर्म है और तुम इस्लाम कबूल कर लो, इस धर्म में तुम्हारी सारी जरूरत पूरी की जाएगी. 

पीड़िता ने बताया मौलाना छांगुर ने उसे मुस्लिम धर्म कबूल करने को कहा था, और जब उसने ये करने से मना कर दिया तो उसके प्रेमी अहमद रजा ने मारपीट की, बलात्कार किया, तरह तरह से प्रताड़ित किया गया. पीड़िता ने मांग है कि छांगुर के संपर्क में जितने भी मुस्लिम समुदाय के युवा लड़के, जो हिंदू लड़कियों को बरगला कर उनसे शादी करने का झांसा देकर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाते हैं. उन सभी पर कार्रवाई की जाए.

Exclusive: 'मैंने अखिलेश से..' सपा चीफ के मस्जिद में जाने पर विवाद के बीच बोले इमाम और MP मोहिबुल्लाह नदवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget