एक्सप्लोरर

Instagram Reels बनाने के लिए तीन दोस्तों ने नदी में लगाई छलांग, चौथे दोस्त ने बचाई दो की जान, 1 की मौत

Instagram reels: नदी में रील्स बनाने के चक्कर में स्टंट कर रहे थे, उसी दौरान तीनों युवक नदी की धारा में डूबने लगे. उन्हें डूबता देख साथी ने किसी तरह से अपने दो दोस्तों को सकुशल नदी से बाहर निकाला.

Instagram: रील (reel) बनाना अब शौक नहीं बल्कि अब एक नशा सा बन गया है और यह नशा धीरे-धीरे युवाओं को मौत के मुंह में धकेल रहा है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के बस्ती (Basti) जिले से सामने आया है, जहां पर युवक डेयरिंग रील्स बनाकर इंस्टाग्राम (Instagram) पर अपलोड करते थे. धीरे-धीरे रील (reel) बनाने का नशा उनके लिए मौत का कारण बन गया है.

जनपद बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन युवक अक्सर अपनी रियल बनाकर सोशल साइट्स पर अपलोड करते थे. रील्स भी ऐसी वैसी नहीं, बल्कि अपने आप को बहादुर साबित करने वाली डेयरिंग रील्स बनाते थे. वहीं डेयरिंग रील्स बनाना उन तीन युवकों के लिए भारी पड़ा गया. बता दें कि तीनों युवक जब नदी में रील्स बनाने के चक्कर में स्टंट कर रहे थे, उसी दौरान तीनों युवकों की जान आफत में आ गई. तीनों लोग नदी की धारा में डूबने लगे. उन्हें डूबता देख रील बनाने वाले साथी ने किसी तरह से अपने दो दोस्तों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरे युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.

क्या है पुरा मामला
दरअसल सोनहा थाना क्षेत्र के करमहिया स्थित कुआनो नदी के बाढ़ू घाट में रील बनाते समय एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई. रील बना रहे साथी ने डूब रहे तीन दोस्तों में से दो दोस्तों को एक और व्यक्ति की सहायता से बचा लिया. वहीं तीसरे का कहीं पता ना चला. घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सोना पुलिस को दे दी. घटना की सूचनाा मिलते ही गोताखोरों ने मौके पर पहुंच कर डूबे किशोर को खोज कर नदी से निकाला. परिजन उसे आनन-फानन में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

सोनहा थाना क्षेत्र के सदुल्लाहपुर के रहने वाले युवक घनश्याम मौर्य अपने साथ सलीम,अरबाज और अब्दुलाह के साथ घर से निकले थे. रील बनाने के जुनून में अपने गांव से पांच किमी दूर दक्षिण तरफ कुआनो नदी के करमहिया स्थित बाढ़ू घाट पर शुक्रवार को दिन में 11.30 बजे पहुंचे. घनश्याम, अरबाज और अब्दुलाह नदी में कूदे. सलीम मोबाइल से वीडियो बना रहा था. अचानक तीनों नदी में डूबने लगे. तीनों को डूबता देख सलीम ने शोर मचाते हुए नदी में कूदा और एक अन्य व्यक्ति के सहयोग से अपने दो साथी अरबाज और अब्दुल्लाह बचा लिया. घनश्याम मौर्य गहरे पानी में चला गया था और नदी में डूब गया. सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीण और गोताखार को नदी में उतरे. काफी देर तक खोजबीन के बाद करीब 2.30 बजे घनश्याम मौर्य को नदी से निकाला गया. पुलिस घनश्याम को लेकर सीएचसी भानपुर पहुंची, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. उसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

वहीं घटना के संदर्भ में एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चार बच्चे वीडियो बनाने को लेकर नदी के पास गए थे, जिसमें सारे बच्चे पानी में चले गए और एक बच्चे की डूबने से मृत्यु हो गयी है. गोताखोरों द्वारा उसके शव को निकाला गया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसमें कोई आपराधिक घटना सामने नहीं आई है, जो अन्य विधिक कार्रवाई है की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Instagram पर रील्स बनाते हैं तो अब आपकी मौज होने वाली है, एक साथ आए कई बेहतरीन फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget