एक्सप्लोरर

Basti News: महिला मजिस्ट्रेट से रेप की कोशिश करने वाला नायब तहसीलदार गिरफ्तार, विदेश भागने की कर रहा था तैयारी

UP News: बस्ती में महिला मजिस्ट्रेट से रेप की कोशिश करने वाले नायब तहसीलदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को आज रोडवेज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है.

Basti News: बस्ती में महिला अफसर से रेप और फिर हत्या की कोशिश करने का आरोपी मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला खुद पर कार्रवाई होने से बचने के लिए देश छोड़ने की फिराक में था. जिसे आखिरकार बस्ती जिला प्रशासन ने आरोपी मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले 10 दिन से फरार नायब तहसीलदार को बस्ती पुलिस की 6 टीम तलाश रही थी.

फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे प्रकरण पर बेहद नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने फरार चल रहे नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को अरेस्ट कर लिया. बस्ती के कोतवाल विनय पाठक के मुताबिक 25 हजार के इनामी भगोड़े नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को रोडवेज तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है.

मुखबिर से मिली सूचना पर हूई गिरफ्तारी 

पुलिस को जानकारी मिली थी कि भगोड़ा मजिस्ट्रेट विदेश भागने की फिराक में है, जिसको लेकर मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी घनश्याम शुक्ला को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई. सदर तहसील में तैनात महिला नायब तहसीलदार ने थाना कोतवाली में अपने साथी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला पर जबरन सरकारी आवास में घुसकर रेप करने का प्रयास और नाकाम होने पर हत्या करने की कोशिश करने की एफआईआर दर्ज करवाई थी. इसके बाद से ही बस्ती पुलिस और प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में लगातार लीपा पोती करते नजर आ रहे थे.

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में किया गया पेश

फिलहाल इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वांछित अभियुक्त घनश्याम शुक्ला को आज रोडवेज तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है. जिसे गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है. इसके बाद विवेचनात्मक कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित कर दिया जाएगा.

प्रशासनिक अधिकारियों ने की घनश्याम शुक्ला को बचाने की कोशिश

बता दें कि महिला नायब तहसीलदार से उनके सरकारी आवास में घुसकर रेप और हत्या की कोशिश के मामले में डीएम के नेतृत्व में बनी विशाखा कमेटी की रिपोर्ट को एसपी ने सिरे से खारिज कर दिया था. रिपोर्ट के अनुसार आरोपी नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को क्लीन चिट देने की कोशिश की गई थी और पीड़ित महिला नायब तहसीलदार को बदचलन तक घोषित कर दिया गया था.

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पीड़ित लेडी अफसर ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव गृह तक अपनी बात पहुंचा कर न्याय की गुहार लगाई थी. जिसके बाद शासन ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बस्ती जिला प्रशासन को कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया था. पिछले 10 दिन से आरोपी मजिस्ट्रेट घनश्याम शुक्ला पर 25 हजार का इनाम तक घोषित किया गया था, साथ ही पुलिस की 6 टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए बस्ती से दिल्ली तक खाक छान रही थी. 

यह भी पढ़ेंः 
Prayagraj Laraib Hashmi: लारेब हाशमी के पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा, बोले- अंदाजा भी नहीं था कि वो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
यूपी में न्यूनतम मजदूरी तय, ओवरटाइम करने पर देना होगा दोगुना भुगतान
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह
Cloud Burst in Dharali: आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
आज धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा का एक साल पूरा, कितनी बदली तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget