एक्सप्लोरर

UP Politics: बस्ती पहुंचे मंत्री संजय निषाद का जातिगत जनगणना पर बड़ा बयान, बताया बीजेपी सरकार का क्या है स्टैंड

Basti News: बस्ती दौरे पर आए मंत्री संजय निषाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों को जीतने के लिए एनडीए तैयारी कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि 40 सीट निषाद बाहुल्य है.

UP News: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने जातिगत जनगणना पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जातिगत जनगणना के विरोध में नहीं है. उन्होंने कहा कि जाति की गणना अल्पसंख्यक और अनुसूचित वर्ग की होती है. संजय निषाद ने कहा कि ओबीसी में गिनकर अनुसूचित का हक छीनने वाली गिनती नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बिहार के जाति आधारित सर्वे पर सवाल उठाए. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बिहार में चारपाई पर बैठकर संख्या बढ़ा लिया गया. उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से पहले विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि 578 जातियां पाइप लाइन में हैं.

मंत्री संजय निषाद ने अखिलेश यादव के बयान पर किया पलटवार

संजय निषाद ने कहा कि जो जातियां 1961 में अनुसूचित में गिनी गयी उन्हें ओबीसी में क्यों गिनेंगे. बीजेपी सरकार चर्चा कर विसंगितयों को दूर करना चाहती है. संजय निषाद ने अखिलेश यादव के किसानों की आय दोगुनी वाले बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जनता को फैसला करना है कौन झूठ बोल रहा है और कौन काम कर रहा है. अखिलेश यादव को भी सपा सरकार के कार्यकाल में किए गए कामों को गिनाना चाहिए. उन्होंने तीन राज्यो में बीजेपी को मिली जीत पर कहा कि जनता ने पीएम मोदी की नीतियों पर विश्वास जताया है.

आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाए जाने पर भी बोला हमला

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों को जीतने के लिए एनडीए तैयारी कर रहा है. 40 सीट निषाद बाहुल्य है. निषाद के डेढ़ से दो लाख वोट निर्णायक भूमिका में हैं. उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी पीएम मोदी के साथ रही. आकाश आनंद को मायावती का उत्तराधिकारी बनाए जाने के सवाल पर संजय निषाद ने परिवारवाद से जोड़ दिया. उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में आती है तो एससी एसटी एक्ट लगाती है.

सपा नौकरी और जमीन पर कब्जा करती है. बता दें कि संजय निषाद आज (12 दिसंबर) बस्ती दौरे पर पहुंचे थे. बस्ती आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों ने संजय निषाद का स्वागत किया. उन्होंने सर्किट हाउस में डीएम, एसपी सहित मत्स्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की. सर्किट हाउस में बैठक के बाद अमहट घाट पर उन्होंने रिवर रैंचिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मछुआरा समाज को संबोधित करने के बाद मंत्री संजय निषाद ने कुआनो नदी में मछलियों को प्रवाहित किया. 

Sonbhadra Rape Case: रेप मामले में बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार, 15 दिसंबर को सजा का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, गोपाल राव को बैठक में जाने से रोक गया
Live: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, गोपाल राव को बैठक में जाने से रोक गया
Ghaziabad News: 2.25 लाख की लूट निकली फर्जी, मामा के पैसे हड़पने के लिए भांजे ने दोस्तों संग रची साजिश
गाजियाबाद में 2.25 लाख की लूट निकली फर्जी, मामा के पैसे हड़पने के लिए भांजे ने दोस्तों संग रची साजिश
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू होने से ठीक पहले क्या 3 बजे का मुहूर्त दे रहा है बड़े प्रशासनिक फैसले का संकेत? आ गई बड़ी भविष्यवाणी
Ram Mandir Trust Meeting: क्या अयोध्या में होने जा रहा है कोई बड़ा फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय की छुट्टी, इस्तीफा मंजूर, अनिल मिश्रा का क्या हुआ?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
Embed widget