एक्सप्लोरर

Sonbhadra Rape Case: रेप मामले में बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड दोषी करार, 15 दिसंबर को सजा का ऐलान

Rape Case: सोनभद्र के एमपी एमएल कोर्ट ने दुद्धी से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को दोषी माना है. मामला नाबालिग बच्ची से रेप का है. 15 दिसंबर को विधायक के खिलाफ अदालत सजा का ऐलान करेगी.

Sonbhadra Rape Case: अदालत ने बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड (BJP MLA Ramdular Gond) को रेप मामले में दोषी माना है. अदालत का फैसला आने के बाद दुद्धी विधायक को जेल भेज दिया गया. सजा का ऐलान 15 दिसम्बर को किया जाएगा. अदालत के फैसले पर टिप्पणी करते हुए पीड़िता के भाई ने न्याय की जीत बताया है. सोनभद्र के एमपी एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया. अभियोजन पक्ष ने दुष्कर्मी विधायक राम दुलार गोंड को कम से काम 20 साल की सजा दिए जाने की मांग की है.

नाबालिग से रेप मामले में बीजेपी विधायक दोषी करार

विधायक रामदुलार गोंड़ के खिलाफ 2014 से पॉक्सो एक्ट और 376 मामले की सुनवाई हो रही थी. बता दें कि रामदुलार गोंड दुद्धी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं.  8 दिसम्बर शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. अभियोजन पक्ष के मुताबिक मामला 4 नवंबर 2014 का है. म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने रामदुलार गोंड पर नाबालिग बहन से प्रधान पति रहते रेप का मुकदमा दर्ज करवाया था. रामदुलार गोंड़ पर पीड़िता का फर्जी स्कूल सर्टिफिकेट भी बनवाने का आरोप है.

15 दिसंबर को रामदुलार गोंड के भाग्य का होगा फैसला

बताया जाता है कि पॉक्सो एक्ट से बचने के लिए पीड़िता का जन्मतिथि बढ़वा दिया. स्कूल सर्टिफिकेट में छेड़छाड़ कर बच्ची को बालिग बता दिया गया. स्कूल की ओरिजिनल सर्टिफिकेट, प्रधानाचार्य और विवेचक का बयान अदालत में दर्ज होने के बावजूद रामदुलार गोंड ने साजिश रची. 8 दिसंबर को दोनों पक्षों की तरफ से बहस सुनने के बाद अदालत ने 12 दिसंबर को अगली सुनवाई की तारीख तय की थी. अब पॉक्सो एक्ट और 376 मामले में एमपी एमएलए कोर्ट का फैसला आ गया है. 15 दिसंबर को विधायक के भाग्य का फैसला अदालत करेगी. 

UP Crime News: महिला से अवैध संबंध बनाते पकड़ा गया युवक, फिर घर वालों ने दी ये सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget