एक्सप्लोरर

करोड़ों रुपये की लागत से बनेगा जर्जर मालवीय रोड, बस्ती विकास प्राधिकरण कराएगा निर्माण

UP News: बस्ती डीएम के निर्देश पर इस सड़क का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भी भेजा गया था, मगर मंजूरी नहीं मिल पाई. इधर मरम्मत न होने से इस सड़क की हालत और बिगड़ती चली गई.

Basti News: बस्ती में दो करोड़ की लागत से जर्जर मालवीय रोड के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है. बस्ती विकास प्राधिकरण की ओर से सड़क का निर्माण कराया जाएगा. सालों से लोगों को रोड के बनने का इंतजार था. रोड निर्माण की खबर सुनकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है. 

2.0 की योगी सरकार ने ये दावा कर रही है कि सरकार सड़क के निर्माण समेत अन्य सभी योजनाएं जनता तक पहुंचा रही है. उसी कड़ी में जर्जर हो चुकी शहर के मालवीय रोड के दिन बहुरने वाले भी हैं. बस्ती विकास प्राधिकरण की ओर से इस मार्ग का निर्माण कराया जाएगा,इस पर लगभग दो करोड़ रूपए खर्च होगे,निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है.

मालवीय रोड पर हो गए थे गड्ढे 

सवा दो मिमी लंबी मालवीय रोड पर इतने गड्ढे हो गए थे कि इन पर वाहनों से चलना तो दूर पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया था. इस मार्ग को लेकर लोगों में काफी नाराजगी थी. काफी समय से इसके निर्माण की आवाज उठाई जा रही थी. धन की कमी के चलते नगर पालिका ने हाथ खड़े कर दिए थे. एक साल पहले यह सड़क पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने की कवायद हुई थी.

अब बीडीए ने उठाया बीड़ा 

तत्कालीन डीएम के निर्देश पर इस सड़क का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भी भेजा गया था. मगर, स्वीकृति नहीं मिल पाई. इधर मरम्मत न होने से इस सड़क की हालत और बिगड़ती चली गई. शहरवासियों को इस दुश्वारी से मुक्ति दिलाने के लिए अब बीडीए ने बीड़ा उठाया है. अब तक छटपुट विकास कार्यों में ही बीडीए की मदद ली जा रही थी, लेकिन इस बार शहर के मालवीय मार्ग जैसी प्रमुख सड़क की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

स्वीकृति पर लगी मुहर 

प्राधिकरण के अध्यक्ष/कमिश्नर अखिलेश सिंह ने इस पर स्वीकृति की मुहर भी लगा दी है. इससे सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. निर्माण अवस्थापना मद से कराया जाएगा.

मालवीय रोड की सड़क के पुननिर्माण को लेकर बीडीए के सचिव और एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि मालवीय मार्ग की सड़क के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था. प्राधिकरण के अध्यक्ष की स्वीकृति भी इस पर मिल गई है. शीघ्र ही इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी.

(बस्ती से मोहम्मद शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: अयोध्या में श्रद्धालुओं से भरी हुई नाव सरयू नदी में पलटी, पुलिस का तलाशी अभियान जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
Embed widget