एक्सप्लोरर

अयोध्या में श्रद्धालुओं से भरी हुई नाव सरयू नदी में पलटी, पुलिस का तलाशी अभियान जारी

Ayodhya News: रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी में श्रद्धालुओं को घुमा रही एक नाव पलट गई. नाव में सोनभद्र के पांच लोग सवार थे, जिसमें चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया जबकि एक अभी भी लापता है.

Ayodhya Today News: धार्मिक नगरी अयोध्या में शुक्रवार (2 अगस्त) को एक दर्दनाक हादसा हो गया. अयोध्या में सरयू नदी में श्रद्धालुओं को घुमा रही नाव अचानक पलट गई. इस हादसे में 9 लोग शिराकर हो गए, जिनमें एक 22 वर्षीय युवती तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गई है, जिसकी तलाश जारी है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है. 

नाव में सवार सोनभद्र के पांच लोग सरयू नदी में गिर गए. कड़ी मशक्कत से साथ स्थानीय गोताखोर और जल पुलिस के लोगों ने चार लोगों को रेस्क्यू किया. तो वहीं एक 22 साल की लड़की लापता है. जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवान के साथ स्थानीय गोताखोर युवती की तलाश कर रहे हैं.

अयोध्या।
जनपद में धारा 144 लगी हुई है, सरयू पर नौका विहार पर रोक है, फिर भी दुर्घटना हुई जिम्मेदार कौन है? #Ayodhya #ayodhyapolice pic.twitter.com/27xiPgglky

— Ashutosh Pathak (@ashutoshaLive) August 2, 2024

">

22 वर्षीय युवती लापता 

नाव पर बैठते समय आरती स्थल पर बड़ा हादसा हो गया. हादसे के बाद चीख पुकार मच गया. नाव को पलटता देख श्रद्धालुओं ने हल्ला करना शुरू कर दिया, जिससे स्थानी गोताखोरों तुरंत बचाव अभियान में जुट गए और चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए, एक युवती अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है. कमींश सिंह पुत्री रामु सिंह, जिसकी उम्र 22 वर्ष है फिलहाल लापता है. 

सोनभद्र से दर्शन करने आए थे पांच लोग 

ये हादसा अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र के सरयू तट का है,जहां सोनभद्र से एक परिवार रामनगरी आया था. जिसके बाद परिवा आरती स्थल से नाव पर सवार होकर निकला और नाव पलट गई. हादसे के वक्त वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि सोनभद्र से पांच लोग आरती और दर्शन के लिए आए थे. इसी दौरान पर्यटकों को घुमाने वाली नाव में बैठकर वह नदी में नौका विहार कर रहे थे. इसी बीच सरयू में अचानक दो प्राइवेट नाव आपस में टकरा गईं. दो नाव में टक्कर के बाद एक नाव पलट गई. 

इस घटना में खंबे से टकराने के बाद नाव तुरंत पलट गई और सभी नदी की चपेट में आ गए.  इस घटना के बाद नदी के किनारे अफरा-तफरी मच गई. गोताखोरों की मदद से सभी डूबे हुए लोगों को तलाश किया गया है, जिसमें से चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक युवती लापता है, जिसकी तलाश जारी है. 

क्यो बोले एसएसपी अयोध्या?

SSP अयोध्या राज करन नैय्यर ने बताया, "सरयू नदी में जहां प्राइवेट नाविक नाव चलाते हैं, वहां दो नावें आपस में टकरा गईं जिस वजह से एक नाव नदी में पलट गई। नाव में नाविक के अतिरिक्त 9 यात्री सवार थे। SDRF और जल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए 8 यात्री और नाविक को रेस्क्यू कर लिया गया है। एक अन्य महिला यात्री की तलाश जारी है... लापता यात्री फिरोजाबाद की रहने वाली हैं और वर्तमान में मेघालय में कार्यरत थीं... "

ये भी पढ़ें: सीएम योगी को हटाने की तैयारी में बीजेपी? C-वोटर के सर्वे में जनता के जवाब ने सभी को चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
चंद्रशेखर आजाद ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 25 जुलाई को लखनऊ के प्रदर्शन में होंगे शामिल
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
नीट पेपर लीक प्रदर्शन के बीच सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- 'NTA हटाओ, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें'
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में 50 लाख की रंगदारी का पुलिस ने किया खुलासा, गोरक्षा दल से जुड़ा युवक गिरफ्तार
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द
'आने का मन था...', फ्लाईओवर के लोकार्पण में आमंत्रण न मिलने पर BJP सांसद का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget