एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में कब्रिस्तान की जमीन से कब्जा हटाने गई टीम ने दबंगों के आगे टेके घुटने, बैरंग लौटा बुलडोजर

Basti News: शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर लिया है. प्रशासनिक टीम यहां बुलडोजर लेकर तो आई लेकिन दबंगों के आगे नतमस्तक हो गई और बैरंग लौट गई.

Basti Land Mafia: उत्तर प्रदेश में भूमाफियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन हो रहा है, लेकिन बस्ती (Basti) जनपद में प्रशासन भू माफियाओं (Land Mafia) पर कार्रवाई की बजाय बैकफुट पर नजर आ रहा है. ताजा मामला पैकोलिया थाना क्षेत्र के बुधिया गांव का है जहां पर दबंगों ने बंजर और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करके मकान का निर्माण करवा लिया है. इस पूरे मामले की शिकायत हरैया तहसील के एसडीएम गुलाब चंद्र (SDM Gulab Chandra) से की गई थी.

एसडीएम गुलाब चंद्र ने इस मामले में एक्शन लेते हुए नायब तहसीलदार निकलेश की अगुवाई में 5 सदस्य टीम का गठन किया. जिसके बाद ये टीम भू माफियाओं पर कार्रवाई के लिए बुलडोजर लेकर घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन इस दौरान वहां दबंग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद प्रशासन की टीम दबंगों के आगे नतमस्तक होते हुए बैरंग लौट आई.

कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा 

गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता निसार अहमद ने बताया कि गाटा संख्या 118 खतौनी में जमीन कब्रिस्तान के नाम से दर्ज है मगर दबंग सदा हुसैन अली, अहमद अब्दुल लतीफ और पूर्व प्रधान सलाउद्दीन ने मिलकर उक्त जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है और मकान का निर्माण भी कर रहे हैं. इसके अलावा गाटा संख्या 117 जो कि उनकी भूमि धरी नंबर है दबंगों ने उसे जमीन पर भी गुंडई के बल पर कब्जा किया है. जिसे हटवाने के लिए उनके द्वारा प्रशासन से कई बार शिकायत की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. 

भू माफियाओं के खिलाफ बैकफुट पर प्रशासन

शिकायतकर्ता निसार अहमद के मुताबिक ये सारे लोग दबंग किस्म के हैं और इनका काम बंजर और असहाय गरीब लोगों की जमीनों पर कब्जा करना है. एसडीएम के निर्देश पर प्रशासन की टीम बनाई गई थी, ये टीम जब बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने पहुंची तो उन्होंने कब्रिस्तान पर किए गए कब्जे का पहले सीमांकन किया और अल्टीमेटम दिया है कि जल्द से जल्द कब्जा हटा ले. प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर से अवैध कब्जा हटाने के बजाय दबंगों के आगे नतमस्तक हो गई और बुलडोजर वापस लेकर चली गई. जिसके बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि भू माफियाओं के खिलाफ अगर तहसील प्रशासन बैकफुट पर नजर आएगा तो सरकार और गरीबों की जमीन को कब्जा होने से कैसे रोक पाएगा.

वहीं इस पूरे मामले को लेकर हरैया तहसील के एसडीएम गुलाब चंद्र से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली है जिस पर कार्रवाई करने के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई है. रिपोर्ट मिलने के बाद माफियाओं पर उचित कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: अखिलेश यादव के मदद वाले दावे पर योगी सरकार के मंत्री का जवाब, बताया सपा प्रमुख ने क्यों दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
'इस्तीफे से नहीं, राष्ट्रीय नीति से होगा समाधान', पेपर लीक के मुद्दे पर बोले पूर्व सांसद धनंजय सिंह
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
यूपी: हापुड़ में दोस्तों के सामने नहर में डूबा 26 वर्षीय युवक, गोताखोरों ने निकाला शव
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार
उत्तराखंड: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, काफी वक्त से थे बीमार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget