एक्सप्लोरर

UP: बस्ती में सरकारी शिक्षक की करतूत, क्लासरूम में आराम फरमाते नजर आए मास्टर साहब

UP News: यूपी के बस्ती से सरकारी स्कूल के टीचर का क्लासरूम में आराम फरमाने का वीडियो सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद अब अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है.

UP Latest News: बस्ती जनपद के सल्टौवा ब्लाक से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी स्कूल में पढाने वाले नाकारा गुरुजी की पोल खोल दी है. यह हाल तब है जब सरकारी गुरुजी और उत्तर प्रदेश सरकार में डिजिटल हाजिरी को लेकर आपस में तनातनी है, जिसको लेकर सरकारी टीचर इन दोनों इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार है कि वह बैकफुट पर जाने को तैयार नहीं है.

सरकार के सख्त रवैए के बाद थकहारकर ऐसे नकारा गुरुजी को अब स्कूल की चौखट पर जाने की जहमत उठानी पड़ रही है. अब आलम यह है कि कामचोर शिक्षक को घर से स्कूल आने में इतनी मेहनत करनी पड़ रही है कि वह घर से स्कूल आते आते थक जा रहे हैं.

दरअसल बस्ती जनपद के परसा पुरई गांव में पड़ने वाले प्राइमरी स्कूल से एक सरकारी अध्यापक जिनका नाम नवीन कुमार बताया जा रहा है, उनके आलस्यपन का वीडियो उनके करतूत और सरकारी शिक्षकों की पोल खोल रहा है.

वीडियो में प्राइमरी स्कूल पढ़ाने वाले सहायक अध्यापक नवीन कुमार पर मानो इन दिनों डिजिटल हाजिरी पहाड़ बनकर टूटा है, ऐसा इसलिए क्योंकि गुरुजी घर से चलते तो हैं बच्चों को ज्ञान का पाठ पढ़ाने लेकिन स्कूल पहुंचते-पहुंचते वह इतने थक जाते हैं की क्लास को वह बेडरूम समझ वहां पड़े बेंच पर बड़ी ही आराम से नींद की आगोश में चले जाते हैं. 

गांव वालों ने बनाया शिक्षक का वीडियो
सरकारी स्कूल के टीचर के आराम फरमाते का वीडियो किसी गांव वाले ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसको देखते हुए अब लोग सरकारी शिक्षकों की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि सरकार अगर ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था ना करती तो कम से कम यह शिक्षक अपने घर में तो सो पाते लेकिन खैर सरकार तो सरकार ठहरी सरकारी शिक्षक डाल-डाल तो सरकार पात-पात चल रही है.

फिलहाल वायरल हो रहे इस वीडियो से एक बात तो साफ है की सरकारी शिक्षक जिस डिजिटल हाजिरी का विरोध कर रहे हैं,असल में सरकार ऐसे ही नकारे शिक्षकों पर ऑनलाइन हाजिरी करके उन पर नकेल कसने की कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अगर सरकार के दबाव में ऐसे शिक्षक विद्यालय आ भी गए तो भी वह इस कदर कुम्भकर्णी नींद में सोएंगे तो देश के नौनिहालों का भविष्य तो मानो चौपट ही है.

वहीं इस पूरे मामले पर जिले के बेसिक शिक्षा के मुखिया अनूप कुमार ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है. जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ से जुड़ा दिल्ली के चर्चित अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का तार, महिला डॉक्टर समेत 7 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
महोबा: साढ़े 3 करोड़ में जमीन का सौदा, ढाई करोड़ हड़पने का आरोप
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
आजमगढ़ में 31 अक्टूबर को लगेगा परिवहन मेला, बकाया टैक्स समेत होंगे कई काम
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप
अमेठी में चाट खाने से 102 लोग बीमार, उल्टी-पेट दर्द की शिकायत के बाद हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget