एक्सप्लोरर

बस्ती जिला अस्पताल में 'मुन्ना भाई MBBS' का खुलासा: मृत मरीज को रेफर करने की कोशिश, परिजनों ने पकड़ा

Basti News: लक्ष्मी नारायण ने अपनी पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. दो घंटे तक इलाज न मिलने से मरीज की सांस फूलने और ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु हो गई.

यूपी के बस्ती जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां फर्जी डॉक्टर राज कुमार, मास्क और स्टेथोस्कोप के साथ सीनियर डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहा था. उसने एक मृत मरीज को रेफर करने की कोशिश की, जिससे परिजनों को शक हुआ. भागने की कोशिश में उसे दौड़ाकर पकड़ा गया और पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस ने राज कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक रूधौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण ने अपनी पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. दो घंटे तक इलाज न मिलने से मरीज की सांस फूलने और ऑक्सीजन की कमी के कारण मृत्यु हो गई. इस दौरान राज कुमार, जो खुद को सीनियर डॉक्टर बता रहा था, ने मृत मरीज को रेफर करने की बात कही. परिजनों ने इलाज की मांग की तो उसने कहा कि मैं वॉर्डन से पूछकर बताता हूं कि क्या दवा देनी है. इससे शक पक्का हुआ, और परिजनों ने उसे पकड़ लिया.

अस्पताल प्रशासन का बयान

जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान ने बताया कि एक अनजान व्यक्ति के अस्पताल में घुसने की सूचना मिली थी. परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा, और एफआईआर दर्ज की गई है. मृत मरीज की सांस फूल रही थी और ऑक्सीजन लेवल कम था. मैंने स्वयं इलाज किया, कोई लापरवाही नहीं हुई.

परिजनों का आक्रोश

मृतका के पति, बहू और तीमारदार आलोक मिश्रा ने अस्पताल की लापरवाही और फर्जी डॉक्टर की मौजूदगी पर सवाल उठाए. इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने फर्जी डॉक्टर राज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसके दस्तावेजों की जांच शुरू की. इस घटना ने अस्पतालों में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
OMG! घर के ड्रम और दीवार से निकले दर्जनों सांप, 25 कोबरा के बच्चों को जंगल में छोड़ा
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
ऐसे सेवायतों से राम ही बचाएं! फोन पर चोरी की प्लानिंग फिर कैमरे पर फोकस; ऐसे बनता था पूरा प्लान
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
गोरखपुर से CM योगी ने किया 'पौधरोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget