एक्सप्लोरर

बस्ती डीएम ने जिले में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, घटिया निर्माण पर अधिकारियों को लगाई फटकार

UP News:  बस्ती डीएम रवीश कुमार गुप्ता निर्माणाधीन कस्तूरबा स्कूल की जांच करने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने घटिया निर्माण पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.

Basti News: बस्ती के आईएएस अधिकारी रवीश कुमार गुप्ता का रौद्र रूप देखने को मिला. निर्माणाधीन कस्तूरबा स्कूल की जांच करने पहुंचे डीएम रवीश कुमार ने घटिया निर्माण देखकर जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी. डीएम ने कहा कि, निर्माण कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए वरना सख्ती के साथ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी.

दरअसल डीएम रवीश गुप्ता ने मड़वानगर स्थित पेयजल टंकी और निर्माणाधीन कस्तूरबा बालिका विद्यालय व बी पैक्स बागडीह एट महसिन पीसीएफ क्रय केन्द्र साऊघाट का निरीक्षण किया. पेयजल टंकी के निरीक्षण में उन्होने पाया कि नींव का कार्य चल रहा है और स्थल पर गड्ढे के चारों ओर बल्ली व टेप का फेंस है. इस स्थिति पर सुरक्षा के दृष्टिगत डीएम ने संबंधित विभागीय अफसरों को निर्देशित किया कि टेप के स्थान पर जाली लगायें और खुले छोर पर आवागमन के दृष्टिगत मोबाइल बैरियर लगायें, ताकि कोई गलती से भी गड्ढे में ना गिरे.डीएम ने कहा कि, कार्य करने वाले मजदूरों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है.

वही कार्यदायी संस्था के संबंधित अधिकारी ने जिला अधिकारी के पूछने पर बताया कि पेयजल परियोजना जनपद की सबसे बड़ी परियोजना है, इसकी टंकी 650 किलोलीटर की होगी. सितम्बर तक परियोजना को पूर्ण करने का लक्ष्य है, लेकिन यथाशीघ्र अप्रैल तक ही कार्य पूर्ण हो जाने की संभावना है.

घटिया निर्माण पर डीएम ने जताई नाराजगी
जिलाधिकारी ने कस्तूरबा विद्यालय साऊघाट में कार्य की प्रगति को भी देखा और निर्माण में प्रयोग हो रही ईंटों का स्वयं साउण्ड टेस्ट व ड्राप टेस्ट किया. उन्होने पाया कि ईंट की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है. इस स्थिति पर उन्होने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि तत्काल ईंट बदलवाना सुनिश्चित करें. उन्होने ठेकेदार के प्रतिनिधि को सचेत किया कि यह एक आवासीय विद्यालय है, जिसमें 24 घण्टे बालिकाएँ रहेंगी. गुणवत्ता पर अनदेखी की पुनरावृत्ति हुई, तो कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.

वही पीसीएफ क्रय केंद्र साऊघाट के निरीक्षण में उन्होने पाया कि, धान क्रय केंद्र व उर्वरक विक्रय केंद्र दोनों है. धान क्रय में लक्ष्य का लगभग 80 प्रतिशत क्रय इस केंद्र के द्वारा कर लिया गया है. डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जनपद स्तर पर लक्ष्य का 64 प्रतिशत क्रय हो गया है, बताया कि भुगतान 96 प्रतिशत कृषकों को हो चुका है. मिल को प्रेषण में अभी मार्केटिंग विभाग सबसे पीछे है, क्योंकि उनका लक्ष्य अन्य संस्थाओं से अधिक है. जिला अधिकारी ने सख्त निर्देश दिया है कि यथाशीघ्र इस कमी को पूर्ण कर प्रोजेक्ट को पूरा कराया जाए.

ये भी पढ़ेें: अलीगढ़ में कलेक्ट्रेट के बाहर किसानों का जबरदस्त प्रदर्शन, जानें क्या है अन्नदाताओं की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget