एक्सप्लोरर

संशोधित आर्म्स एक्ट के तहत बस्ती में शस्त्र लाइसेंस धारकों में हड़कंप, दो से अधिक लाइसेंस रखने वालों को नोटिस

यूपी के बस्ती जिले में उन शस्त्र लाइसेंस धारकों पर कार्रवाई होगी जिनके पास दो से ज्यादा लाइसेंस हैं. आर्म्स एक्ट में संशोधन के बाद अब कोई भी शख्स अगर दो से ज्यादा लाइसेंस रखता है तो उसे एक लाइसेंस सरेंडर करना होगा. जिला प्रशासन अब ऐसे लोगों को नोटिस दे रहा है.

बस्ती: भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आर्म्स एक्ट संशोधन पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. तीन शस्त्र लाइसेंस रखने वाले लाइसेंस धारियों में हड़कंप मच गया है. अब तीन लाइसेंस धारकों ने अपना एक शस्त्र लाइसेंस सरेंडर करने की तैयारी कर ली है, वहीं बस्ती प्रशासन ने 26 लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी किया है.

अपने नाम से दो लाइसेंस ही रख सकेंगे

जिला प्रशासन ने शस्त्र जमा कराने के लिए कड़ा रुख अपना लिया है. तीन शस्त्र लाइसेंस रखने वाले लाइसेंस धारियों के एक शस्त्र लाइसेंस को खुद अपनी सुविधानुसार सिर्फ अपने नाम से दो शस्त्र ही रखना होगा. प्रशासन ने दो से अधिक लाइसेंस रखने वाले जिले के 26 शस्त्र लाइसेंसियों को नोटिस जारी किया है, जिनके नाम तीन शस्त्र लाइसेंस हैं.

बस्ती जिले के कुल 6396 लाइसेंसियों में से अब तक 26 लाइसेंसी बचे हैं, जिनके पास दो से अधिक असलहे हैं. इन सभी को नोटिस जारी की जा चुकी है। जिसमें कहा है कि निर्धारित प्रारूप पर अपने तीन में से कोई दो लाइसेंस चिह्नित कर, तीसरा लाइसेंस नोटिस प्राप्ति के 15 दिन के अंदर कार्यालय में सरेंडर करते हुए शस्त्र, कारतूस, खोखे आदि निकटतम थाने में जमा कराने को कहा गया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने पिछले वर्ष आर्म्स (एमेडमेंट) एक्ट-1959 में संशोधन करते हुए एक व्यक्ति के पास अधिकतम दो लाइसेंसी शस्त्र रखने का आदेश जारी किया था.

सरेंडर न करने पर होगी कार्रवाई

इस पर उत्तर प्रदेश शासन के गृह मंत्रालय ने सभी लाइसेंस प्राधिकारियों/जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन लाइसेंस धारकों के पास तीन शस्त्र हैं, वह अपना तीसरा शस्त्र अवश्य जमा/सरेंडर कर दें. जिला प्रशासन का कहना है कि जिनके तीन शस्त्र लाइसेंस जारी हुए हैं, उनमें से एक लाइसेंस सरेंडर करना होगा. ऐसा न करने पर आर्म्स अधिनियम के तहत लाइसेंस धारकों पर कार्रवाई की जाएगी.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बस्ती ने बताया कि शासन स्तर से निर्देश जारी किया गया है कि दो से अधिक शस्त्र लाइसेंस रखने वालों से एक लाइसेंस जमा करा लिया जाए. जिले की समीक्षा में 56 लोग चिन्हित किए गए, जिसमें 30 लोगों ने खुद अपना एक लाइसेंस सरेंडर कर दिया, 26 को नोटिस जारी कर 15 दिन का समय दिया गया है. तय समय पर लाइसेंस सरेंडर न करने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी.

ये भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी का कोरोना से निधन, लखनऊ में चल रहा था इलाज

सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा रद्द, भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेने जाना था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बागपत में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, जिला आपूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में बदला मौसम, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में बदला मौसम, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Haridwar News: पाकिस्तानी कनेक्शन और करोड़ों के लेनदेन का शक, हरिद्वार से युवती को ले गई जम्मू-कश्मीर पुलिस
पाकिस्तानी कनेक्शन और करोड़ों के लेनदेन का शक, हरिद्वार से युवती को ले गई जम्मू-कश्मीर पुलिस
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से तलाक के बाद मोनिका ने की दूसरी शादी, पति भी जिला पंचायत अध्यक्ष

वीडियोज

Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है
Hamirpur Bridge Collapse: हमीरपुर हादसे पर बड़ा खुलासा | UP News | Breaking | abp
Twisha Death Case: कोर्ट में पेश होंगे Samarth और Giribala Singh | Samarth | CBI | HC
Iran US War Update: गुस्से में ईरान, America में हलचल | Masoud Pezeshkian | Breaking News | Trump
Hamirpur Bridge Collapse: पुल ढहने से हाहाकार! मलबे में दबे मजदूरों को बचाने के लिए मची भगदड़

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
300 अरब डॉलर का निवेश और होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन... US-ईरान के बीच सीजफायर के लिए क्या-क्या रखे गए प्रस्ताव?
300 अरब डॉलर का निवेश, होर्मुज में स्वतंत्र आवाजाही... US-ईरान सीजफायर के लिए क्या-क्या प्रस्ताव?
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से राहत मिलने पर संजय सिंह बोले, 'एक बार वो...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
अभिनेता वरुण धवन की पहचान का हो रहा था गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
अभिनेता वरुण धवन की पहचान का हो रहा था गलत इस्तेमाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश
Weather Update: दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें कैसा रहने वाला है पूरे देश का मौसम
दिल्ली-NCR में तापमान गिरा, कोलकाता में आंधी-बारिश से तबाही, जानें देशभर के मौसम का मिजाज
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Surya Grahan 2026: सावधान! 12 अगस्त को लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें कहां दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर'
Embed widget