एक्सप्लोरर

बस्ती के नर्सिंग होम में डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Basti News: इस पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वे इस प्रकरण की जांच करवा कर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रोडवेज के पास स्थित एक निजी नर्सिंग होम में एक मासूम बच्चे की जिंदगी अकाल मौत की भेंट चढ़ गई, और उसके पिता ने इलाज में घोर लापरवाही का सीधा आरोप डॉक्टर एसके गौड़ पर लगाया है. यह घटना न केवल बच्चे के परिवार के लिए गहरा सदमा लेकर आई है, बल्कि इसने निजी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता और जवाबदेही को लेकर भी बहस छेड़ दी है.

मृतक बच्चे के पिता, राधे श्याम, ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि उनका बच्चा बीमार था और उसे इलाज के लिए डॉक्टर एसके गौड़ के नर्सिंग होम में 22 जून को रात्रि में भर्ती कराया गया था. राधे श्याम का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को निमोनिया का मरीज बताया और उसी के अनुरूप इलाज शुरू कर दिया. 

परिजनों ने लगाया आरोप
'तीन दिनों तक उनके बच्चे को निमोनिया का इलाज दिया जाता रहा, पीड़ित राधे श्याम ने आरोप लगाया कि 'हमसे इलाज के नाम पर करीब 50 हजार रुपये तक की वसूली भी की गई. लेकिन राधे श्याम का सबसे बड़ा आरोप यह है कि डॉक्टर ने उन्हें बच्चे की असली बीमारी के बारे में अंधेरे में रखा. कहा कि उनके बच्चे के हार्ट में दिक्कत थी, जिसका इलाज किया ही नहीं गया.

बच्चे की मौत होने के बाद डॉक्टर एसके गौड़ ने उन्हें बताया गया कि बच्चे को हार्ट की गंभीर समस्या थी. कहा अगर हमें पहले पता होता, तो हम उसे कहीं और ले जाते.' राधे श्याम का कहना है कि यह गलत निदान और इलाज ही उनके बच्चे की मौत का कारण बना है.

परिजनों ने काटा हंगामा
मासूम बच्चे की मौत की खबर फैलते ही नर्सिंग होम में भारी हंगामा खड़ा हो गया. राधे श्याम और उनके परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस अधिकारियों ने राधे श्याम और अन्य परिजनों से बात की और उन्हें मामले की गहनता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का भरोसा दिलाया. पुलिस ने कहा कि वे सभी पहलुओं की जांच करेंगे और आवश्यक कानूनी कदम उठाएंगे.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने क्या बताया
वहीं इस पूरे मामले को लेकर जब हमने बस्ती स्वास्थ्य महकमें के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वे इस प्रकरण की जांच करवा कर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. फिलहाल उनके द्वारा डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एसबी सिंह को जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है. वही इलाज करने वाले डॉक्टर एसके गौड़ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

बहरहाल यह मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है. पुलिस को यह पता लगाना होगा कि क्या बच्चे का निदान सही था, क्या इलाज में कोई चूक हुई, और क्या इलाज के दौरान बच्चे की स्थिति के बारे में परिजनों को पूरी और सही जानकारी दी गई थी. इस घटना ने एक बार फिर निजी स्वास्थ्य क्षेत्र की जवाबदेही और विनियमन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल बच्चे का परिवार न्याय की मांग कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
उत्तराखंड में दलबदल का खेल, कांग्रेस के सामने पहाड़ तो BJP के सामने तराई की चुनौती
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget