एक्सप्लोरर

Chehlum: बस्ती में चेहल्लुम के जुलूस में क्रेन से लटकाकर निकाली गई 20 फीट की तलवार, हुआ हंगामा, फिर कंधे पर ले गए लोग

Basti Chehlum News: बस्ती में मुस्लिम समाज के लोगों ने बुधवार की तरह गुरुवार को भी चेहल्लुम का जुलूस निकाला. इसी दौरान एक क्रेन पर लगभग 20 फीट का भारी भरकम तलवार लाया गया था, जिसको लेकर विवाद हुआ.

UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) जिले में चेहल्लुम के जुलूस के वक्त गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब जुलूस में एक क्रेन पर लदा लगभग 20 फीट का तलवार शहर के गांधीनगर में आता दिखा. इसके बाद कुछ लोगों ने जुलूस में प्रयोग हो रहे इस भारी भरकम तलवार की शिकायत बस्ती के जिला प्रशासन को कर दी. शिकायत मिलते ही बस्ती के प्रशासनिक अफसर गांधीनगर (Gandhi Nagar) पहुंचे और पूरी जुलूस को रुकवा दिया. ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोग धरने पर बैठ गए.

लोगों के धरने पर बैठते ही जिला प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए और भारी संख्या में फोर्स को तत्काल मौके पर बुलाया गया. पुलिस फोर्स पहुंचते ही प्रशासन के लोगों ने आयोजकों से बात की और कहा कि नई परंपरा के खिलाफ यह जुलूस निकाला जा रहा है जो ठीक नहीं है. हालांकि, प्रशासन के काफी मन मनौव्वल के बाद लोग माने और क्रेन को तो जुलूस से हटवा दिया गया. वहीं साथ लाए तलवार को लोग अपने कंधों पर लाद कर जुलूस की राह पर आगे बढ़ चले.

पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कहा?

दरअसल, शाम को सुन्नी मुस्लिम समाज के लोगों ने बुधवार की तरह गुरुवार को भी चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया था. इसी दौरान एक क्रेन पर लगभग 20 फीट का भारी भरकम तलवार लाया गया था, जिसको लेकर विवाद हुआ. बहरहाल इस पूरे मामले पर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा लेकिन प्रशासन के सख्त रवैये के आगे जुलूस के लोगों को बैकफुट पर जाना ही पड़ा. एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि बिना परमिशन के काफी बड़ा तलवार क्रेन के माध्यम से प्रदर्शन करते हुए चेहल्लुम जुलूस में ले जाया जा रहा था, जिसे जुलूस में शामिल लोगों को समझ कर हटवा दिया गया.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: 'लोकसभा चुनाव में UP से ही रोकेंगे BJP का विजय रथ', चंद्रशेखर आजाद ने भरी हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget