एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में बीजेपी नेता की रहस्यमयी मौत, चुपचाप दफन करने की फिराक में थे परिजन, तभी पहुंच गई पुलिस

Basti Suicide: खबर के मुताबिक बीजेपी नेता के परिजन चुपचाप उनके शव को दफनाने की फिराक में थे, लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो हैरान रह गई.

Basti BJP Leader Suicide: यूपी के बस्ती में बीजेपी नेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बीजेपी नेता और वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद अकरम ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वारदात के बाद उनके परिजन आनन-फानन में पुलिस को बिना सूचना दिए शव दफन करने की फिराक में थे, तभी पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दे दी और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने जब अकरम के सिर में गोली का निशान देखा तो हड़कंप मच गया, इसके बाद तत्काल फॉरेंसिक टीम बुलाई गई और जांच शुरु की गई. 

बीजेपी नेता मोहम्मद अकरम बेगम खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी थे. उनकी पहचान वरिष्ठ समाजसेवी के रूप में होती रही है. जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अकरम काफी कर्ज में डूबे हुए थे, जिसकी वजह से पारिवारिक कलह भी होती थी, जिससे वो काफी परेशान रहते थे. पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना है कि अकरम दिमागी तौर पर स्वास्थ्य नहीं थे, जिस वजह से वे डिप्रेशन में चल रहे थे.मोहम्मद अकरम के सिर से गोली आर पार हो गई थी, कोतवाली पुलिस को मृतक अकरम शव के पास से उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर को भी बरामद कर लिया है. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया 

खबर के मुताबिक सुबह अकरम ने अपने कमरे के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी परिवार वालों को काफी देर बाद हुई. उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए ही शव को दफनाने की तैयारी करने लगे, ताकि पुलिस केस न बने, लेकिन इससे पहले ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी. खबर मिलते ही चौकी इंचार्ज ललितकांत पांडे मौके पर पहुंच गए और जब उन्होंने शव को कब्जे में लिया तो उनके सिर में गोली का निशान देखा.

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दिया है. मौके से सबूत इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है. इस बारे में और जानकारी देते हुए कोतवाल विनय पाठक ने बताया कि अकरम खान ने अपने आवास मुरलीजोत मुहल्ले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है, उनके शव के पास से सुसाइड नोट और रिवाल्वर बरामद हो गई है, तथ्यों के आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. 

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर क्या है सपा की मंशा? सांसद एसटी हसन ने संसद में किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 3 बच्चों समेत 4 की मौत, मच गया हड़कंप
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
उम्रकैद की सजा पाने वाले कैदी कितने साल काटते हैं जेल? जानें नियम
Embed widget