एक्सप्लोरर

Basti Accident: बस्ती में बड़ा हादसा, ट्रेलर से टकराकर यूपी रोडवेज की बस घर में घुसी, दर्जनों लोग घायल

Basti Accident: यूपी के बस्ती में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के पार पहुंच, और सामने से आ रही बस से टकरा गया, जिसके बाद बस हाईवे किनारे घर में घुस गई.

Basti Accident: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में आज एक बड़ा हादसा हो गया. जब एक ट्रेलर से टकराकर यूपी रोडवेज की बस हाईवे किनारे बने घर में घुस गई. इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. ये हादसा उस वक्त हुआ जब दूसरी और से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी ओर आ गया और सामने से आ रही बस से टकरा गया. जिसके बाद बस भी अनियंत्रित हो गई और एक घर में जा घुसी. हादसे के वक्त बस में कई यात्री भी सवार थे.  

ये हादसा हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जीवधरपुर के पास हाईवे पर हुआ. यहां एक ट्रेलर अनियंत्रित होते हुए डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी ओर आ गया. अचानक सामने आए ट्रेलर को देखकर बस ड्राइवर कुछ समझ पाता, इससे पहले बस अचानक ट्रेलर से टकराते हुए पास बने एक घर में जा घुसी. हादसे के बाद आसपास के इलाके में कोहराम मच गया और बस में चीख पुकार मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे, जिसके बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद हरैया थाने की पुलिस की तत्काल मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया है. 

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना की सूचना पाकर एसआई कमलेश यादव भी मौके पर पहुंच गए, जिसमें बाद घायल यात्रियों को बस से निकाला गया और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इस हादसे में दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों की संख्या 16 बताई जा रही है, जिनमें से 4 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

UP News: ‘गोरखपुर में रंगदारी चलेला’ गाने पर हाथों में पिस्तल लहरा बना रहे थे रील, पुलिस ने की कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget