एक्सप्लोरर

Ayodhya News: श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी स्ट्रक्चर पर काम शुरू, कई प्रदेशों ने अयोध्या में जमीन आवंटन की मांग की

Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. इस बीच श्रद्धालुओं के लिए यहां पर धर्मशाला का निर्माण शुरू किया जा रहा है. वहीं, कई राज्यों ने जमीन की मांग की है.

Basic Structure for Devotees in Ayodhya: भव्य राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में प्रगति के साथ देश विदेश के लोग और संस्थाएं अयोध्या की ओर आकर्षित हो रही हैं. यही नहीं, भारत के अलग-अलग प्रदेश सरकारों ने भी अपने प्रदेश के लिए अयोध्या में जमीन आवंटन की मांग यूपी सरकार से की है. इस भूमि में धर्मशाला और गेस्ट हाउस समेत कई बुनियादी स्ट्रक्चर तैयार करने की योजना है. यूपी सरकार इसके लिए अयोध्या में जमीन का चिन्हीकरण भी करा रही है, जिससे अलग-अलग प्रदेशों के अनुरोध की अनुसार उनको जमीन आवंटित की जा सके.

500 कमरों की धर्मशाला का निर्माण

मंत्रोच्चार के बीच उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां भूमि पूजन किया. वे दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट के निमंत्रण पर भूमि पूजन करने अयोध्या पहुंचे थे. राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की देखरेख में यह भूमि पूजन हुआ. दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा 500 कमरे की इस धर्मशाला को अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया जा रहा है. आने वाले दिनों में इसी तरह देश विदेश की अलग-अलग ट्रस्ट द्वारा धर्मशाला और बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए योजनाएं देखने को मिलेंगी. सूत्रों की मानें तो कई देशों से भी अयोध्या में जमीन के आवंटन के लिए यूपी सरकार से अनुरोध किया गया है, इन सभी अनुरोध पर विचार चल रहा है. 

राम बारात में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी 

पुष्कर सिंह धामी भी अयोध्या पहुंचे और ट्रस्ट द्वारा निकाली गई राम बारात में शामिल हुए. राम लला के दर्शन किए, हनुमानगढ़ी में माथा टेका और रविवार की सुबह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास से मिलने पहुंचे. जो आजकल अस्वस्थ चल रहे हैं. इसके बाद वह सीधे सरयू किनारे बन रही भव्य धर्मशाला में भूमि पूजन के लिए पहुंचे. इसीलिए अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह कहते हैं कि, आने वाले दिनों में अयोध्या सांस्कृतिक राजधानी बन जाएगी. 

ये भी पढ़ें.

कोरोना से मरने वाले लोगों के परिवार का सहारा बनेगी यूपी सरकार, देगी आर्थिक सहायता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले राजभर की सुभासपा को लगेगा झटका? टूट सकते हैं 70% विधायक, मिले संकेत
UP चुनाव से पहले राजभर की सुभासपा को लगेगा झटका? टूट सकते हैं 70% विधायक
1 ठाकुर, 1 ब्राह्मण, 3 OBC और 2 SC, यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए आई BJP की संभावित लिस्ट
1 ठाकुर, 1 ब्राह्मण, 3 OBC और 2 SC, यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए आई BJP की संभावित लिस्ट
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण
मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल ने एक दूसरे को जोड़े हाथ, खरगे से भी हुई बात
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP बोली- बेवजह प्रोटेस्ट, RJD ने कहा- 'बापू होते तो…'
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ भारत-पाकिस्तान फाइनल, किसे मिलेगा गोल्ड मेडल?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
'द पैराडाइज' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'देश आपके साथ', PM मोदी ने स्मित माछर से फोन पर की बात, देखें वीडियो
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
'हमलावर का हुआ था ब्रेनवॉश', नेतन्याहू का फ्लाई दुबई विमान कांड पर बड़ा दावा
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बार-बार गर्म हो रहा फोन, तुरंत बदलें ये 5 सेटिंग
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल
Embed widget