एक्सप्लोरर

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के फैसले पर मौलाना ने कही बड़ी बात, बोले- बंद हो सियासत

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि रिव्यू पिटीशन फाइल करने का कोई मकसद नहीं है। जो फैसला आ गया है उस को मानना चाहिए। जब फैसला आने से पहले सभी ने इस बात को कहा था कि जो भी फैसला आएगा उसको माना जाएगा।

बरेली, एबीपी गंगा। अयोध्या पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की बात कही है तो वहीं बरेलवी उलेमा ने बोर्ड का विरोध किया है। बरेलवी उलेमा ने बोर्ड के फैसले को गैरजिम्मेदाराना बताया है।

अयोध्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक रविवार को लखनऊ में आयोजित की गई। बैठक में फैसला हुआ है कि फैसले के खिलाफ रिव्यू पीटिशन दाखिल की जाएगी और 5 एकड़ जमीन नहीं लेने का भी एलान किया गया।

तन्जीम उलमा-ए-इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले मुस्लिम संगठनों और मुस्लिम नेताओं ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला देगा उसको हम मानेंगे इसमें मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी शामिल था।

मौलाना ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के लोग अयोध्या के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और नहीं चाहते हैं कि अयोध्या मुद्दा खत्म हो। उन्होंने का कि कुछ लोग इसको जिंदा रखकर राजनीति करना चाहते हैं। बोर्ड देश में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा और अमन व शांति के बने अच्छे वातावरण को भंग करना चाहता है। जबकि हकीकत यह है कि बोर्ड सिर्फ देश के 25 फीसद मुसलमानों की नुमाइंदगी करता है और 75 फीसद मुस्लिम आबादी बोर्ड के खिलाफ है।

मौलाना ने कहा कि अब इस मुद्दे को यहीं छोड़कर आगे बढ़ने की बात करनी चाहिए। इस मामले को लेकर दोबारा देश का माहौल खराब नहीं होना चाहिए। विवाद का दरवाजा हमेशा के लिए बन्द हो जाना चाहिए। इस मुद्दे कि वजह से देश के मुसलमानों ने जान व माल का बहुत ज्यादा नुकसान उठाया है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के फैसले पर मौलाना ने कही बड़ी बात, बोले- बंद हो सियासत

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि अब मुसलमान नहीं चाहता है कि इस मुद्दे कि वजह से उसकी नई नस्ल को मुश्किलों और मुसीबतों का सामना करना पड़े। मुसलमानों ने सबर व तहामुल्ल के साथ फैसले को स्वीकार किया है। क्योंकि मुसलमान नहीं चाहता कि देश एक बार फिर नफरत की भेंट चढ़ जाए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
खराब मौसम के बीच लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता, बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच खोज जारी
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल से गिरे पिता-बेटा, दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, 23वीं मंजिल से गिरे पिता-बेटा, दर्दनाक मौत
मुलायम पर अमित शाह ने दिया बयान, अब अखिलेश का पलटवार, बोले- हार-जीत भाषणों से तय नहीं
मुलायम पर अमित शाह ने दिया बयान, अब अखिलेश का पलटवार, बोले- हार-जीत भाषणों से तय नहीं
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली में अखिलेश शामिल होंगे या नहीं? सपा चीफ ने खुद बताया
रामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली में अखिलेश शामिल होंगे या नहीं? सपा चीफ ने खुद बताया

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget