एक्सप्लोरर

Bareilly News: प्रेम प्रसंग में हुई युवक की दर्दनाक हत्या, मुंह में कपड़ा ठूंसकर पेड़ से लटकाया शव

UP News: यूपी के बरेली में एक युवक की प्रेम प्रसंग में हत्या कर दी गई. युवक का शव खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला है. पुलिस ने मामला दर्ज करके कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में कट्टरपंथियों ने प्रेमी की हत्या करके शव पेड़ पर लटका दिया. युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि वह मुस्लिम समुदाय की लड़की से मोहब्बत करता था. आरोप है कि बीती रात लड़की के परिजन उसको उठाकर अपने साथ ले गए और फिर उसकी हत्या करके शव पेड़ पर लटका दिया. इस दौरान कुछ ऑडियो भी वायरल हुई है, जिसमें युवक उन लोगों से रहम की भीख मांग रहा है कि मुझे छोड़ दो लेकिन हत्यारों को उस पर दया नहीं आई. हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया है. फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

गांव में है दहशत का माहौल
शीशगढ़ इलाके के नगला गांव में हुई जघन्य वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. दो समुदाय के बीच का मामला होने की वजह से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. दरअसल, शीशगढ़ का 21 साल का सुनील अपने ही गांव की मुस्लिम समुदाय की युवती से मोहब्बत करता था. इस बात की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया. कुछ महीने पहले ग्राम प्रधान के सामने पंचायत हुई और यह तय किया गया कि दोनों एक दूसरे से नहीं मिलेंगे और ना ही बातचीत करेंगे. आरोप है कि बीती रात युवती के परिजन युवक को उठाकर ले गए और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी. युवक के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है और उसके दोनों हाथ बांध दिए गए है.

सुनील की हत्या करके उसके शव को खेत में लगे आम के पेड़ से लटका दिया गया. हत्या के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है और लोगों ने शीशगढ़ बहेड़ी मार्ग पर जाम लगा दिया है. महिलाओं हाथो में डंडा लेकर हंगामा कर रही है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रही है.

UP Politics: योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर का दावा- बीजेपी के साथ आने की कोशिश कर रहे हैं ओम प्रकाश राजभर

क्या था मामला?
दरअसल, सुबह जब घरवाले जगे तो उन्हें सुनील नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने गांव में सुनील की तलाश शुरू की तो देखा गांव में ही खेत में आम के पेड़ से सुनील का शव लटका हुआ है. वहीं सुनील के कई ऑडियो भी वायरल हुए हैं जिसमें वह हत्यारों से रहम की भीख मांग रहा है और कह रहा है मुझे छोड़ दो आखिर मेरा क्या कसूर है. लेकिन हत्यारों को उस पर रहम नहीं आया और सुनील के बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.

क्या कहा एसपी ग्रामीण ने? 
वहीं इस प्रकरण में एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि सुनील नाम के व्यक्ति का गांव में आम के पेड़ पर लटका हुआ शव मिला है. जिसके शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Banda News: प्यार का दर्दनाक अंत! प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की दे दी जान, जानें- मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget